होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ समूह ने पूर्वा मिश्रा को सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी
‘इंडिया टुडे’ समूह ने पूर्वा मिश्रा को सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी
‘इंडिया टुडे’ समूह ने पूर्वा मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘इंडिया टुडे’ समूह ने पूर्वा मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ‘इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट’ का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। पूर्वा मिश्रा ‘इंडिया टुडे’ समूह के एचआर डिपार्टमेंट में ग्रुप हेड के पद पर काम कर रही हैं। उन्हें सीओओ की भूमिका अतिरिक्त रूप से दी गई है।
मिश्रा को एचआर के कार्यों और मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करने का 16 साल से ज्यादा अनुभव है। वह एशिया पैसिफिक में करीब 10 देशों में एचआर का काम संभाल चुकी हैं। वह ऐसी सर्टिफाइड एग्जीक्यूटिव कोच हैं जो विभिन्न प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे-मैनेजमेंट कंसल्टिंग, ई-कॉमर्स और हेल्थकेयर में काम कर चुकी हैं।
दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएट पूर्वा ने जमशेदपुर के XLRI इंस्टीट्यूट से गोल्ड मेडल के साथ एमबीए की डिग्री ली है।
टैग्स इंडिया टुडे पूर्वा मिश्रा इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट