होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुश्किल में मीडिया दिग्गज राघव बहल, घर-दफ्तर पर छापा

मुश्किल में मीडिया दिग्गज राघव बहल, घर-दफ्तर पर छापा

मीडिया दिग्गज राघव बहल इन दिनों मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके घर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मीडिया दिग्गज राघव बहल इन दिनों मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके घर और दफ्तर पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग ने गुरुवार को कथित कर चोरी से जुड़े एक मामले में यह तलाशी ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राघव बहल के साथ ही कुछ अन्‍य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। राघव बहल 'नेटवर्क 18' ग्रुप  के संस्थापक रहे चुके हैं, इस वक्त ‘द क्विंट’ मीडिया वेंचर का संचालन करते हैं।

राघव बहल ने अपने बयान में कहा है कि वह इस समय मुंबई में हैं। उन्होंने एडिटर्स गिल्ड को लिखे अपने बयान में कहा है कि मैं गिल्ड को इस चिंताजनक स्थिति के बारे में बताना चाहता हूं कि मेरे घर और ‘द क्विंट’ के दफ्तर में आयकर विभाग के दर्जनों अधिकारी 'सर्वे' के लिए आ घुसे। राघव बहल ने बताया है कि वह मुंबई से दिल्ली आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हम नियम से टैक्स भरने वाले संस्थान हैं। हम सभी उचित वित्तीय कागजात जांच के लिए पेश करेंगे।

राघव बहल ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने अपने घर में आए आयकर अधिकारी से साफ तौर पर कड़े शब्दों में कहा कि उनके घर से पत्रकारिता से संबंधित कोई भी दस्तावेज लेने या किसी ई-मेल को देखने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो इसके खिलाफ जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बहल ने उम्मीद जताई कि इस मामले में एडिटर्स गिल्ड उनका साथ देगा और इससे भविष्य में किसी भी मीडिया संस्थान के खिलाफ होने वाली ऐसी कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होने की मिसाल पेश की जा सकेगी।

वहीं दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ‘द क्विंट’ के दफ्तर पर छापेमारी के सवाल पर कहा कि मुझे देखना पड़ेगा कि वह कौन सा मीडिया हाउस है। उसका कारण क्या है मुझे नहीं मालूम। मेरे ख्याल में हम लोकतंत्र की आजादी के पूरे पक्षधर हैं। हम लोगों ने इमरजेंसी का विरोध किया था। आज लोकतंत्र में मीडिया को आलोचना का पूरा अधिकार है। वे प्रधानमंत्री और सारे वरिष्ठ मंत्रियों की की आलोचना करते हैं और सवाल पूछते हैं। लेकिन अगर किसी मीडिया हाउस ने कोई भ्रष्टाचार किया है उसकी जवाबदेही होगी, लेकिन मुझे तथ्यों की जानकारी लेनी होगी।

टैग्स राघव बहल आयकर विभाग छापेमारी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है