होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
IMPACT’s 50 Most Influential Women: लिस्ट से उठा पर्दा, ये नाम रहे शामिल
IMPACT’s 50 Most Influential Women: लिस्ट से उठा पर्दा, ये नाम रहे शामिल
मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट, की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो
6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली इंपैक्ट की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women) से पर्दा उठ गया है। इस साल इस लिस्ट में ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास ने पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि तान्या डबास उन दो महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने वर्ष 2012 में जब से इस लिस्ट की शुरुआत हुई है, प्रत्येक एडिशन में अपना स्थान बनाया है। इस लिस्ट में ‘मिरर नाउ’ की एग्जिक्यूटिव एडिटर फे डिसूजा, ‘सीएनबीसी-टीवी18’ की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान जैसे नाम भी शामिल हैं। मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में आयोजित एक समारोह में इस लिस्ट को ‘&TV’ द्वारा प्रजेंट किया गया, जबकि ‘MX Player’ और ‘Femina’ को-गोल्ड पार्टनर्स रहे।
इस साल इस लिस्ट में मीडिया कंपनियों की 14, मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ीं 13 और एडवर्टाइजिंग एजेंसियों से जुड़ीं सात महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल और मीडिया एजेंसियों से जुड़ीं छह-छह महिलाओं, डिजायन और पीआर एजेंसियों से जुड़ीं तीन-तीन महिलाओं और मार्केट रिसर्च कंपनी से जुड़ी एक महिला ने इस लिस्ट में अपना स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल 53 महिलाओं में रैंकिंग की तीन पोजिशंस पर जॉइंट विनर्स ने उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके लिए जूरी ने छह युवा महिलाओं को ‘Women to Watch out For’ घोषित किया है।
इंपैक्ट की 50 प्रभावशाली महिलाओं की बात करें तो यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस साल इस लिस्ट को तैयार करने के लिए ‘मैडिसन वर्ल्ड’ के चेयरमैन सैम बलसारा की अध्यक्षता में जूरी गठित की गई थी। इस जूरी के मेंबर्स में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के चीफ पीपुल ऑफिसर अनिमेष कुमार, ‘मैरिको’ की पूर्व सीएमओ अनुराधा अग्रवाल, ‘नेटवर्क18’ के सीओओ अविनाश कौल, ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे, ‘टाटा मोटर्स’ (पैसेंजर व्हीकल डिवीजन) की पूर्व मार्केटिंग हेड और मैनेजमेंट कंसल्टेंट डेल्ना अवारी, ‘वायकॉम18’ के हेड (यूथ, म्यूजिक और इंग्लिश एंटरटेनमेंट) फरजाद पालिया, ‘हॉटस्टार’ की Platform Evangelist पुनीता अरुमुगम, ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ के सीईओ राजीव बेओत्रा, ‘स्पेंसर स्टुअर्ट’ की कंसल्टेंट (मीडिया और कंज्युमर) रेखा कोशी (Rekha Koshy), ‘SK & Associates’ की फाउंडर और सीईओ शालिनी कामथ और ‘द हिन्दू’ ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुरेश बालकृष्ण शामिल थे।
इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) जैसे नाम शामिल हैं।
विजेताओं की पूरी लिस्ट को आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स
एक्सचेंज4मीडिया
50 प्रभावशाली महिलाएं
तान्या डबास