होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DAVP में सूचीबद्ध होने में आ रही हैं ये मुश्किल, MIB से की गुजारिश

DAVP में सूचीबद्ध होने में आ रही हैं ये मुश्किल, MIB से की गुजारिश

देसी भाषाओं के अखबारों के संगठन ‘भारतीय भाषाई समाचारपत्र संगठन’ (इलना) ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देसी भाषाओं के अखबारों के संगठन ‘भारतीय भाषाई समाचारपत्र संगठन’ (इलना) ने अखबारों व मैगजीन को डीएवीपी में सूचीबद्ध करने का अवसर दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। इस बारे में इलना के प्रेजिडेंट परेश नाथ ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल सत्येंद्र प्रकाश को एक पत्र लिखा है।

पत्र में परेश नाथ ने कहा है, ‘सरकार का यह कदम बहुत अच्छा है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है। जैसे कि इस बारे में 30 जनवरी को जारी की गई एडवाइजरी को सिर्फ डीएवीपी की साइट पर ही डाला गया। यह साइट केवल उन्हीं लोगों द्वारा एक्सेस की जा सकती है, जो पहले से ही पब्लिकेशन द्वारा सूचीबद्ध हैं। डीएवीपी को विज्ञापन सभी समाचार पत्रों खासकर भाषायी समाचार पत्रों में देने चाहिए, जो किन्ही कारणों से सूचीबद्ध नहीं हो पाए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हमारे अधिकतर सदस्यों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में कठिनाई हुई। इसके चलते उन्होंने सूचीबद्ध होने की बजाय साइट छोड़ना ही बेहतर समझा। अतः हमारा आवेदन है कि इस विज्ञापन को जल्द से जल्द वितरित किया जाए।’

इसी प्रकार ऑनलाइन फॉर्म को जांचने पर पता चला कि यह इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, जिसे सामान्य समाचार पत्र प्रकाशक सुविधानुसार प्रयोग नहीं कर सकता व सूचीबद्धता के लिए उसे बड़ी टीम की आवश्यकता है, जो इस कार्य के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काट सके।

इसके अलावा भी पत्र में परेश नाथ ने कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए इस बारे में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पत्र में परेश नाथ का यह भी कहना है, ‘हमारा मानना है कि सभी नियमित रूप से चलने वाले समाचारपत्रों को कैंद्र/राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध होने का अधिकार है। मामूली दोष के कारण किसी समाचारपत्र को इससे वंचित नही रखना चाहिए। यह सुविधा सभी समाचारपत्रों के लिए होनी चाहिए। सूचीबद्धता किसी के लिए भी वर्जित नहीं होनी चाहिए, साथ ही यह साल भर खुली रहनी चाहिए। आशा है कि इस निवेदन पर विचार किया जाएगा।‘

इलना की ओर से जारी पत्र को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

टैग्स परेश नाथ भारतीय भाषाई समाचारपत्र संगठन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है