होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार में बंटवाते हैं पेम्प्लेट्स हो तो जाएं सतर्क

अखबार में बंटवाते हैं पेम्प्लेट्स हो तो जाएं सतर्क

यदि आप अपने बिजनेस को प्रमोट करने करने के लिए या फिर किसी अन्य तरह की जानकारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

यदि आप अपने बिजनेस को प्रमोट करने करने के लिए या फिर किसी अन्य तरह की जानकारी के लिए अखबारों में पेम्प्लेट्स बंटवाते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि ऐसा करने पर आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि दैनिक भास्कर समूह ने इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने का मूड बना लिया है। 

भास्कर समूह के मुताबिक, लिखित मंजूरी के बिना किसी भी तरह के पम्पलेट या अन्य विज्ञापन सामग्री भास्कर समूह के समाचार पत्रों में रखना या रखवाना गैरकानूनी और अनैतिक है। इस काम में लिप्त प्रत्येक व्यक्ति जैसे- पम्पलेट छपवाने वाला व्यक्ति/संस्था/पम्पलेट छापने वाला मुद्रक और इसमें सहयोग करने वाला पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा। भास्कर समूह ने इस संबंध में संबंधित पुलिस थानों और अथॉरिटीज के समक्ष शिकायत दर्ज करवा दी है। 

अखबार का मुताबिक, पेम्प्लेट डालने से उसके पाठकों को बहुत असुविधा होती है और साथ ही भ्रम की स्थिति भी बनती है, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। 

भास्कर समूह ने इस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे अपने पाठकों के लिए एक  ई-मेल आईडी (feedback@dbcorp.in) और वॉट्सऐप नंबर (9190000072) भी जारी किया है, जिस पर वे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। 

भास्कर समूह के मुताबिक, यदि उसके अखबार में किसी तरह का पेम्प्लेट मिलता है तो उसकी कॉपी और अखबार की तारीख लिखकर उन्हें भेजनी होगी। इसके साथ पाठकों को अपना नाम और पता भी लिखकर भेजना होगा, ताकि संबंधित व्यक्ति पर समुचित कार्रवाई की जा सके। हालांकि इस मामले में शिकायतकर्ता/पाठक की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

टैग्स दैनिक भास्कर पेम्प्लेट्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है