होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन मीडिया प्रफेशनल्स को मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
इन मीडिया प्रफेशनल्स को मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एलुमनी एसोसिएशन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) एलुमनी एसोसिएशन के सालाना मीट कनेक्शन्स 2019 में तीसरे इफको ईमका अवार्ड्स (IFFCO IIMCAA Awards) के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर आयोजित मुशायरे में मशहूर शायर वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, गजेंद्र सोलंकी और प्रवीण शुक्ला ने शेर और कविता पाठ किया। मीट को संबोधित करते हुए आईआईएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश ने संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा की और आने वाले दिनों में डीम्ड यूनिवर्सिटी समेत तमाम नई योजनाओं की जानकारी दी। ईमका अध्यक्ष प्रसाद सान्याल ने ईमका मेडिकल असिसटेंस फंड और स्टूडेंट्स के लिए ईमका स्कॉलरशिप का ऐलान किया। मेडिकल असिसटेंस फंड में इस साल 5 लाख का प्रावधन किया जाएगा, जबकि स्कॉलरशिप में 2 लाख रुपए का इंतजाम होगा।
यहां देखें इफको ईमका अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट-
1. एलुमनी ऑफ द ईयर- नंदिता वेंकटेशन, द इकोनॉमिक टाइम्स
2. पब्लिक सर्विस- मीनाक्षी गुप्ता, गूंज
3. एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग- श्रुति जैन, द वायर
4. इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग- रणवीर सिंह, एबीपी न्यूज
5. डेवलपमेंटल रिपोर्टिंग- इतिश्री सिंह राठौर, माई सिटी लिंक्स
6. पॉलिटिकल रिपोर्टिंग- विनीत खरे, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस
7. स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग- शांतनु श्रीवास्तव, फर्स्ट पोस्ट
8. इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग- वीरेश्वर तोमर, बिजनेस स्टैंडर्ड
9. क्राइम रिपोर्टिंग- प्रबीर प्रधान, न्यूज 18 उड़िया
10. एनवायरनमेंटल रिपोर्टिंग- गर्वित गर्ग, द बिहार मेल
11. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग- टीआर विवेक, द हिन्दू
12. फीचर राइटिंग- मीना कोटवाल, बीबीसी हिंदी
13. डेटा जर्नलिज्म- अभिमन्यु कुमार साहा, बीबीसी हिंदी
14. प्रिंट प्रॉडक्शन- विवेकानंद सिंह, प्रभात खबर
15. ब्रॉडकास्ट प्रॉडक्शन - अंशुल सिंह, एबीपी न्यूज
16. डिजिटल प्रॉडक्शन, कंटेंट- जजाति करण, ओमकॉम न्यूज
17. डिजिटल प्रॉडक्शन, इनोवेशन- कौशिकी कश्यप, द क्विंट
18. डिजिटल प्रॉडक्शन, वीडियो- रजनीश कुमार, दिल्ली नॉलेज ट्रैक
19. प्रेजेंटर, ऑडियो- मोहम्मद शाहिद, बीबीसी हिंदी
20. एंकर, विडियो- एनिका एरन, स्वराज एक्सप्रेस टीवी
21. डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग- सुमित ओसमंड शॉ, बनयान ट्री प्रोडक्शंस
22. एमेच्योर फोटोग्राफी- अमन गुप्ता, फ्रीलॉन्स पत्रकार
23. प्रोफेशनल फोटोग्राफी- अभिषेक कुमार, एबीपी न्यूज
24. एडवर्टाइजिंग- सारांश जैन, स्टार टीवी नेटवर्क
25. मीडिया इनोवेशन- मोहित पसरीचा, मैक्केन वर्ल्डग्रुप
26. इमेज बिल्डिंग- पूजा मिश्रा, इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस
27. एडवोकेसी- रेणु कक्कड़, एपीजे सुरेंद्रा ग्रुप
28. इमेज मैनेजमेंट- अविलाश पाणिग्रही, फ्रीलांस सोशल मीडिया कंसल्टेंट
29. सोशल मीडिया मैनेजमेंट, स्मॉल- रुद्र प्रसन्न रथ, फ्रीलांस कंसल्टेंट
30. सोशल मीडिया मैनेजमेंट, बिग- हर्शिल धवन, द ग्लिच
31. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- वरुण वागीश, माउंटेंन ट्रेकर
32. रिसर्च पेपर- निकी तिवारी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
33. इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग जूरी स्पेशल मेंशन- पीयूष पांडे, द हिन्दू
34. इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिपोर्टिंग जूरी स्पेशल मेंशन- जयजीत दास, बिजनेस स्टैंडर्ड
35. क्राइम रिपोर्टिंग जूरी स्पेशल मेंशन- प्रवीण मोहता, नवभारत टाइम्स
टैग्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन