होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे अशोक अग्रवाल: जब आपने सरकार को झुकने पर कर दिया था मजबूर

हैप्पी बर्थडे अशोक अग्रवाल: जब आपने सरकार को झुकने पर कर दिया था मजबूर

'अमर उजाला' समूह को विस्‍तार देने और इसे नई ऊंचाइयों के सोपान पर ले जाने में ग्रुप के पूर्व...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

हरीश चिमटी

सामाजिक कार्यकर्ता

देश के बड़े मीडिया समूह में शुमार 'अमर उजाला' विस्‍तार देने और इसे नई ऊंचाइयों के सोपान पर ले जाने में इसके पूर्व प्रधान संपादक अशोक अग्रवाल का काफी योगदान है। आज उनके जम्‍नदिन के मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। 

मुझे ये कहते हुए फख्र है कि वर्तमान में 'अमर उजाला' सफलता के जिस शीर्ष पर खड़ा है, उसमें अशोक जी की कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि, दढ़ निश्चय और अनुशासनप्रियता ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल के ज्‍येष्‍ठ पुत्र अशोक अग्रवाल जी के बारे में जितना भी लिखा जाए, उतना ही कम है। वह प्रेरणादायी, सच्‍ची और निष्‍पक्ष पत्रकारिता के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। इसका एक उदाहरण यदि मैं दूं तो यह वर्ष 1994 की बात है, जब उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार थी। उस समय तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 'अमर उजाला' और एक अन्‍य बड़े अखबार के खिलाफ हल्‍ला बोला था। तब उस सरकार के खिलाफ अशोक जी ने डटकर मोर्चा लिया और कभी हार नहीं मानी जबकि दूसरे अखबार ने तीसरे दिन ही सरकार के समक्ष घुटने टेक दिए थे। इससे भी पता चलता है कि अशोक जी अपने इरादों के कितने पक्‍के हैं और वह गलत बात के आगे किसी भी कीमत पर झुकने वालों में से नहीं हैं। यही कारण रहा किआखिर सरकार को अपना हल्‍ला बोल वापस लेना पड़ा था।

अशोक जी ने हमेशा से सांस्‍कृतिक, साहित्यिक और खेलकूद आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर जिम्‍मेदारी निभाने के साथ ही हमेशा तटस्‍थ पत्रकारिता की है। वह गलत बात के आगे झुकने वालों में से नहीं हैं, यह उनकी खासियत है। सबसे बड़ी बात यह है कि अशोक जी हमेशा सही बात का समर्थन करते हैं और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार मैंने उन्हें अपने व्यवसायिक हितों का नुकसान करते हुए देखा है।

अशोक जी के व्‍यक्तित्‍व को हम एक और उदाहरण से समझ सकते हैं। यह वर्ष 1993 की बात है, जब उन्‍हें आगरा में श्री रामलीला समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया। तब उन्‍होंने उत्‍तर भारत में प्रसिद्ध और 100 साल से भी अधिक पुरानी रामबारात के स्‍वागत के लिए इसके इतिहास में पहली बार एक व्‍यावसायिक स्‍थल संजय प्‍लेस में चार दिवसीय जनकपुरी महोत्‍सव का आयोजन किया था। जबकि उससे पूर्व और बाद में भी यह आयोजन तीन दिवसीय ही रहता है। इससे आप समझ सकते हैं कि किस तरह वह सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में आगे रहते हैं। अशोक जी के बारे में एक बात का जिक्र करना जरूरी है कि  विश्‍व कल्‍याण की तमन्‍ना और ठोस परंपराओं को जीवित रखने के संकल्‍प को मूर्त रूप देने के लिए नववर्ष महोत्‍सव कमेटी आगरा व अमर उजाला के संयुक्‍त तत्‍वावधान में वर्ष 2000 में नववर्ष महोत्‍सव की शुरुआत की गई थी। यह अपने तरह का अनूठा आयोजन था। जहां पर लोग नववर्ष के आयोजन ज्‍यादातर 31 दिसंबर को करते हैं, वहीं यह एक जनवरी को मनाया जाता था। अशोक जी करीब 11 वर्षों तक इसके मुख्‍य संरक्षक रहे, मैं भी इसका संयोजक था। यह आयोजन बहुत ही धूमधाम और सामाजिक सहभागिता के तौर पर मनाया जाता था। ये आगरे की शान और गौरव का उत्सव बन गया था, हालांकि 2011 में इसे बंद कर दिया गया।

देशभक्ति की भावना भी अशोक जी में कूट-कूटकर भरी है। 1998 में आजादी के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उन्‍होंने आगरा में स्‍वर्ण जयंती महोत्‍सव का आयोजन कराया था। शहीद स्‍मारक पर हुए इस आयोजन में शहर के करीब 25 हजार लोग जुटे थे, जो इसकी भव्यता का परिचायक है।

सामाजिक व सांस्‍कृतिक गतिविधियों में अशोक जी की हमेशा से रुचि रही है। इससे जुड़ा मुझे एक वाक्‍या भी याद आ रहा है। यह 18 अप्रैल 1994 की बात है जब अमर उजाला अपना 46वां स्‍थापना दिवस मना रहा था। उस समय परिसर में कवि सम्‍मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया था। इसमें सोम ठाकुर व वसीम बरेलवी जैसे ख्‍यातिप्राप्‍त शायरों ने शिरकत की थी। इस आयोजन में करीब आठ हजार लोग शामिल हुए थे और इसकी काफी सराहना हुई थी। 

आखिर में अशोक जी के लिए अपने मन के भावों को मैं निम्न पंक्तियों के माध्‍यम से प्रस्‍तुत करना चाहता हूं, जिसमें उनकी शख्सियत झलकती है।  

 रुख न बदलेंगे, ये लाचारी ही ले डूबी हमें

अपनी फितरत से वफादारी ही ले डूबी हमें ।

हमने सूरज बनके फैलाई उजाले की चमक,

कमबख्‍त, रोशनी की तरफदारी ही ले डूबी हमें ।।

 


टैग्स अशोक अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago