होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘फेक न्यूज’ पर सरकार को वॉट्सऐप से लगा झटका, अब लाएगी ये नियम...

‘फेक न्यूज’ पर सरकार को वॉट्सऐप से लगा झटका, अब लाएगी ये नियम...

देश में ‘फेक न्यूज’ की समस्या लगातार बढ़ रही है। फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश में ‘फेक न्यूज’ की समस्या लगातार बढ़ रही है। फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल गलत और झूठी सूचनाएं फैलाने के लिए धड़ल्ले से हो रहा है, जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच खबर है कि सरकार ने अब सोशल मीडिया कंपनियों पर ही शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सितंबर में सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही तय होगी और आईटी एक्ट की धारा 79 में बदलाव किया जाएगा, ताकि फेक न्यूज और अफवाह का माध्यम बनने वाली कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया जा सके।

‘फेक न्यूज’ के माध्यम पर धारा 79 में जिम्मेदारी तय होगी। अब कंपनी को शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। शिकायत मिलने के बाद कंपनी को 36 घंटे के अंदर आपत्तिजनक पोस्ट हटानी होगी और पोस्ट फैलाने वाले का नाम बताना होगा।

दरअसल, यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब सरकार की इस पहल को वॉट्सऐप की ओर से बड़ा झटका लगा है। वॉट्सऐप का कहना है कि वह संदेश ट्रेस करने के लिए भारत सरकार को ऐसा कोई सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं करवा सकती है, जो यह पता लगा सकें कि असल में फेक न्यूज या अफवाह की शुरुआत कहां से हुई या किसने की।

वॉट्सऐप के सीईओ क्रिस डेनियल्स ने इस महीने ही आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कंपनी के सामने कड़ी शर्तें रखीं, लेकिन वॉट्सऐप सरकार की सभी शर्तों को मानने के लिए तो तैयार हो गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह सरकार को मैसेज ट्रैक करने की इजाजत देने के लिए तैयार नहीं है।

वॉट्सऐप के मुताबिक, एनक्रिप्शन तकनीक के चलते हर एक मैसेज को मॉनिटर करना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ महीनों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के सामने आने के बाद  सरकार ने इसके लिए कंपनी से एक विशेष प्रावधान की मांग की थी ताकि फर्जी संदेश भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन और वॉट्सऐप के प्राइवेट नेचर (निजता के स्वभाव) को झटका लगेगा, साथ ही इसके दुरुपयोग की भी संभावना है। कंपनी के मुताबिक, वॉट्सऐप, निजी सुरक्षा के प्रावधान को कमजोर नहीं करेगी, क्योंकि लोग किसी भी प्रकार की 'संवेदनशील सूचना या संवाद' के लिए वॉट्सऐप पर निर्भर हैं, जिनमें उनकी डॉक्टर, बैंक और परिवार के लोगों से बातचीत शामिल है। कंपनी के मुताबिक, उसका लक्ष्य है कि भारत में लोगों को दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं के बारे में जागरूक करें, ताकि उन्हें सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।

 


टैग्स फेक न्यूज सोशल मीडिया वॉट्सऐप रवि शंकर प्रसाद गाइडलाइंस धारा 79
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago