होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडियाकर्मियों को मिलेगा हेल्थ इन्श्योरेंस, सरकार ने की पहल...
मीडियाकर्मियों को मिलेगा हेल्थ इन्श्योरेंस, सरकार ने की पहल...
मीडियाकर्मियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सरकार ने कहा है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडियाकर्मियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, झारखंड सरकार ने कहा है कि राज्य के मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। इससे मीडियाकर्मी और उनके परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।
सूचना जनसंपर्क विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने सूचना भवन में इस संबंध में एक बैठक की। बैठक में वर्णवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा की तर्ज पर ही मीडियाकर्मियों को भी स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया जाएगा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अधिक से अधिक मीडियाकर्मियों को इसका लाभ मिले। बैठक में कई वरिष्ठ पत्रकार, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
टैग्स पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना