होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए 'पेंशन योजना' को मिली सरकारी मंजूरी, ये होंगे नियम-कायदे...

पत्रकारों के लिए 'पेंशन योजना' को मिली सरकारी मंजूरी, ये होंगे नियम-कायदे...

पत्रकारों के कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने उन्हें...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। पत्रकारों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। इस संबंध में जारी सरकारी आदेश के अनुसार पेंशन योजना को ‘आचार्य बालशास्त्री जंभेकर सन्मान योजना’ नाम दिया गया है। यह ‘शंकरराव चव्हाण सुवर्णा महोत्सवी पत्रकार कल्याण निधि’ द्वारा लागू की जाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 15 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया था।

हालांकि, पेंशन की राशि कितनी होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है। इस योजना के लाभार्थी 60 साल के हो चुके और पत्रकारिता के पेशे में 30 साल पूरे कर चुके श्रमजीवी पत्रकार, फोटोग्राफर, अखबार और अन्य न्यूज ब्रॉडकॉस्ट मीडिया के संपादक और स्वतंत्र पत्रकार (फ्रीलांसर) होंगे। पेंशन संबंधित पत्रकार के जीवित रहने तक ही दी जाएगी और मृत्यु के बाद उनके आश्रित को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों को जिला सूचना अधिकारी के पास जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेजों की पड़ताल सूचना और जन संपर्क निदेशालय की कमेटी करेगी। वरिष्ठ पत्रकारों के लिए यह भी जरूरी होगा कि पत्रकारिता के अलावा उनकी आय का अन्य कोई स्रोत नहीं हो और वे कर्मचारी भविष्य निधि के अलावा कहीं से भी पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे हों। एक शर्त यह भी है कि पेंशन के लिए आवेदन करने वाले को आयकरदाता नहीं होना चाहिए।


टैग्स पत्रकार पेशन योजना
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

23 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago