होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल: राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च में यह राज्य रहा अव्वल
गूगल: राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च में यह राज्य रहा अव्वल
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब जबकि कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब जबकि कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन खर्च में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर ‘गूगल’ (Google) द्वारा गुरुवार को जारी की गई ‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ (India Transparency Report) के अनुसार, फरवरी से अब तक गूगल पर राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे है।
फरवरी से अब तक गूगल पर 554 राजनीतिक विज्ञापनों पर भाजपा ने 12,148,600 रुपए खर्च किए हैं। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की बात करें तो इस डेढ़ माह की अवधि के दौरान 831 राजनीतिक विज्ञापनों पर 37,616,400 रुपए खर्च किए गए हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 107 विज्ञापनों पर 10,434,500 रुपए और कांग्रेस ने 14 विज्ञापनों पर सिर्फ 54,100 रुपए खर्च किए हैं।
यदि भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर खर्च की बात करें तो आंध्र प्रदेश के बाद 7,278,300 रुपए के साथ तेलंगाना दूसरे नंबर पर और इसके बाद 1,847,300 रुपए के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र ने राजनीतिक विज्ञापनों पर 1,719,500 रुपए और इसके बाद बिहार ने 1,053,300 रुपए खर्च किए हैं। दिल्ली ने 996,500 रुपए खर्च किए हैं, वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह ने सबसे कम महज 800 रुपए खर्च किए हैं।
गूगल ने लोकसभा चुनावों के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने की अपनी पहल के तहत ये रिपोर्ट जारी की है। गूगल ने 20 फरवरी को भारत के लिए अपनी चुनावी विज्ञापन नीति लागू की थी। इस नीति के तहत राजनीतिक विज्ञापन देने वालों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सर्टिफिकेट देना होता है या वह चुनाव आयोग से अधिकृत होना चाहिए। गूगल इन विज्ञापनों को अपने प्लेटफॉर्म पर चलाने से पहले एडवर्टाइजर्स की पहचना सुनिश्चित करता है। गूगल प्लेटफॉर्म्स से पता चलता है कि विज्ञापन के लिए किसने भुगतान किया है।
टैग्स गूगल चुनाव 2019 राजनीतिक विज्ञापन आंध्र प्रदेश वाईएसआर कांग्रेस