होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DD न्यूज का पूर्व अधिकारी कर रहा था ‘गलत काम’, इस तरह आया पकड़ में

DD न्यूज का पूर्व अधिकारी कर रहा था ‘गलत काम’, इस तरह आया पकड़ में

गुजरात में भारतीय सूचना सेवा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

एक कलाकार से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भारतीय सूचना सेवा के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अधिकारी मनीष गौतम सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के तहत आने वाले रीजनल आउटरीच ब्यूरो (ROB) में डायरेक्टर है। गिरफ्तारी के दौरान मनीष के पास से 2.5 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं।

गुजरात में आने से पहले मनीष गौतम मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित डीडी न्यूज में अधिकारी रह चुका है। वहां पर भी मनीष पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद ही मनीष का ट्रांसफर भोपाल से अहमदाबाद के लिए कर दिया गया था।  

गुजरात में यह पहला ऐसा मामला है, जब एक सिविल सर्विस ऑफिसर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। बताया जाता है कि शिकायत करने वाला युवक जादूगर का काम करता है। ROB में रजिस्ट्रेशन के लिए उसने फॉर्म भरा था। उसे ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। ऑडिशन में सलेक्ट करने के लिए उससे 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित ने इस मामले में गोपनीय शिकायत की थी, जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर नेहरू नगर स्थित कार्यालय से मनीष को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गौरतलब है कि सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए ROB इस तरह के कलाकारों की सेवाएं लेता है। गौतम ने 2001 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। वह तीन वर्ष तक नेपाल में भारतीय दूतावास में भी काम कर चुका है।

टैग्स गिरफ्तार रिश्वत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मनीष गौतम
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है