होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FM चैनलों की प्रसार भारती से नहीं बन रही बात, फिर भी मिल सकती है ये सौगात...

FM चैनलों की प्रसार भारती से नहीं बन रही बात, फिर भी मिल सकती है ये सौगात...

देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ जल्‍द ही निजी रेडियो स्‍टेशन के साथ मिलकर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ जल्‍द ही निजी रेडियो स्‍टेशनों के साथ मिलकर एक कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी निर्णय लेगी कि ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) की न्‍यूज को एफएम चैनलों पर पुन: प्रसारित करने की एवज में उनसे कितना शुल्‍क लिया जाए।

एफएम रेडियो के पास अभी तक न्‍यूज बुलेटिन तैयार करने और उसे प्रसारित करने की अनुमति नहीं है। प्रसार भारती चाहता है कि एफएम स्‍टेशनों को सिर्फ 'AIR' पर प्रसारित न्‍यूज को ही पुन: प्रसारित करने की अनुमति दी जाए। प्रसार भारती यह भी चाहता है कि कंटेंट प्राप्‍त करने के एवज में इन एफएम रेडियो स्‍टेशनों से भुगतान भी लिया जाए।    

'हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स' (HindustanTimes) में छपी एक खबर के अनुसार, मामले से जुड़े सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कमेटी गठित करने का निर्णय एमआईबी के दिशा निर्देशों के तहत लेना है। इस संबंध में तेजी से कवायद चल रही है। अधिकारी ने बताया कि कमेटी में निजी रेडियो सेवा प्रदाता और प्रसार भारती शामिल होंगे और वे आपस में मिलकर ऐसी कीमत तय करेंगे जो दोनों पक्षों को स्‍वीकार्य हो।

हालांकि ये एफएम स्‍टेशन एमआईबी से न्‍यूज प्रसारित करने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से सरकार इस दिशा में काफी सतर्क है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और संसद में बताया गया था कि कंटेंट पर नजर रखने के लिए मॉनीटरिंग सिस्‍टम के अभाव में एफएम चैनलों को अपना न्‍यूज बुलेटिन प्रसारित करने से रोका गया है।   

नाम न छापने की शर्त पर रेडियो ऑपरेटर्स एसोसिएशन से जुड़े एक व्‍यक्ति ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि सरकार ने एआईआर द्वारा प्रसारित न्‍यूज को दोबारा से पैकेज करके पेश करने के एफएम स्‍टेशनों के अनुरोध को अस्‍वीकार कर दिया है। प्रसार भारती चाहता है कि एआईआर जिस न्‍यूज को प्रसारित कर चुका है, एफएम चैनल भी उसी न्‍यूज को दोबारा से प्रसारित करें।

एफएम चैनलों के लिए तीसरे चरण की नीलामी के दिशा निर्देशों के तहत सरकार ने सुझाव दिया था कि प्राइवेट रेडियो को भी ऑल इंडिया रेडियो के न्‍यूज कंटेंट को प्रसारित करने की अनुमति दी जा सकती है ताकि एआईआर न्‍यूज के दर्शक वर्ग में इजाफा हो सके। लेकिन स्‍टेशन बिना किसी शुल्‍क के यह करना चाहते थे।   

जबकि एआईआर के अधिकारियों का कहना था कि न्‍यूज जुटाने और प्रॉडक्‍शन में काफी पैसा लगता है। ऐसे में अपने कंटेंट को मुफ्त में क्‍यों देना चाहिए? एआईआर को अपने वित्‍तीय लक्ष्‍य भी पूरे करने होते हैं। यदि कंटेंट के लिए शुल्‍क नहीं लिया जाएगा तो रेवेन्‍यू का नुकसान हो जाएगा। अधिकांश श्रोता एफएम स्‍टेशनों की तरफ चले जाएंगे और एआईआर बुलेटिंस के लिए मिलने वाली स्‍पॉन्‍सरशिप खत्‍म हो जाएगी। अधिकारी के अनुसार यह शुल्‍क न्‍यूनतम होगा। इसके लिए चैनलों को बुलेटिंस के प्रसारण के लिए रेट कार्ड भी जारी किया जाएगा। यदि कोई चैनल बार-बार बुलेटिंस को प्रसारित करता है और न्‍यूज फीचर्स का इस्‍तेमाल करता है तो उसे इसके लिए ज्‍यादा भुगतान करना होगा।


टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो एफएम चैनल्स एआईआर न्यूज बुलेटिंस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago