होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Firstpost में बढ़ा मुनाफ मर्चेंट का कद

Firstpost में बढ़ा मुनाफ मर्चेंट का कद

नेटवर्क18 डिजिटल के वेंचर ‘फर्स्टपोस्ट’ में मुनाफ मर्चेंट का कद बढ़...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

नेटवर्क18 डिजिटल के वेंचर ‘फर्स्टपोस्ट’ में मुनाफ मर्चेंट का कद बढ़ गया है। उन्हें फर्स्टपोस्ट न्यूज़ क्लस्टर का नेशनल सेल्स हेड बनाया गया है। मर्चेंट प्रभावी मार्केटिंग स्ट्रेटजी विकसित करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे और और ‘फर्स्टपोस्ट’ और ‘टेक2’ के लिए एक ऐसा माहौल निर्मित करने के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे, जहां ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू हासिल की जा सके। मुनाफ पांच सालों से ज्यादा समय से फर्स्टपोस्ट से जुड़े हुए हैं और उन्हें मार्केटिंग एवं सेल्स में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है।

मर्चेंट के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने उनकी जिम्मेदारियों में इजाफा किया है। फर्स्टपोस्ट में मर्चेंट की छवि एक समर्पित प्रोफेशनल की है, जिसके काम को क्लाइंट्स द्वारा भी सराहा जाता है। मर्चेंट का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। फर्स्टपोस्ट के ‘9 मंथ शो’ ने आज जो मुकाम हासिल है, उसमें मर्चेंट की भूमिका काफी अहम् है। पैरेंटिंग और चाइल्डकेयर पर आधारित यह शो अब अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है।

नियुक्ति के बारे में नेटवर्क18 डिजिटल के बिजनेस हेड (इंग्लिश जनरल न्यूज क्लस्टर) अजीम ललानी ने कहा, ‘फर्स्टपोस्ट ने लगातार अपने पाठकों के लिए राजनीति, खेल, व्यापार, प्रौद्योगिकी और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में अभिनव और कुछ हटकर कंटेंट पेश करने का मार्ग प्रशस्त किया है। हम ‘9 मंथ’, ‘व्हाट द ऐप’ और ‘सोशल मीडिया स्टार’ जैसे शो के माध्यम से ओरिजिनल कंटेंट के मामले में मजबूत डिजिटल उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं’। अज़ीम ने कहा, ‘मुनाफ ने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें यकीन है कि वो आगे भी इसी तरह कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’।

फर्स्टपोस्ट से जुड़ने से पहले, मुनाफ ने इंडिया टुडे के साथ मार्केटिंग और सेल्स में काम किया, जहां वह इंडिया टुडे मेगाब्रैंड पत्रिकाओं के लिए रेवेन्यू जुटाने के लिए ज़िम्मेदार थे। इन पत्रिकाओं में इंडिया टुडे इंग्लिश, इंडिया टुडे हिंदी और इंडिया टुडे तमिल शामिल हैं। अपने प्रमोशन पर ख़ुशी जाहिर करते हुए मर्चेंट ने कहा, ‘मुझे ख़ुशी है कि कंपनी ने यह ज़िम्मेदारी सौंपी। अपनी क्षमता और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए ये सबसे अच्छा मंच है। डिजिटल स्पेस पर हम ऐसी रणनीतियों के तहत काम करेंगे, जो हमारे अंशधारकों और पाठकों दोनों के लिए लाभकारी हों।’

टैग्स मुनाफ मर्चेंट फर्स्टपोस्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है