होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन केंद्र में हुआ ये हादसा, बंद करना पड़ा प्रसारण
दूरदर्शन केंद्र में हुआ ये हादसा, बंद करना पड़ा प्रसारण
मुंबई के दूरदर्शन केंद्र में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मुंबई के दूरदर्शन केंद्र में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। इसकी वजह से एफएम चैनल का प्रसारण प्रभावित हुआ।
दरअसल, मुंबई में वर्ली स्थित दूरदर्शन प्रसारण केंद्र की इमारत की दूसरी मंजिल में आग लग गई थी। आग सुबह करीब सवा आठ बजे लगी। आग लगते ही यहां खलबली मच गई। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। घटना में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
टैग्स दूरदर्शन