होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, किसके सिर सजा E4m Influencer Of Year Award

जानिए, किसके सिर सजा e4m Influencer Of Year Award

‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से इस साल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ (exchange4media Influencer of the Year Award) अवॉर्ड से इस साल ‘डेलीहंट’ (Dailyhunt) के फाउंडर और सीईओ वीरेंद्र गुप्ता और इसके प्रेजिडेंट उमंग बेदी को सम्मानित किया गया है। वर्ष 2017 में इस अवॉर्ड से सम्मानित ‘डब्ल्यू पीपी’ (WPP) के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास और 2016 के विजेता व‘वायकॉम 18’ (Viacom18) के सीओओ राज नायक ने दोनों को यह अवॉर्ड प्रदान किया।

मुंबई में 16 नवंबर को हुई ‘एक्‍सचेंज4मीडिया कॉन्‍क्‍लेव’ (exchange4media Conclave) में  यह अवॉर्ड मिलने पर बेदी ने कहा, ‘यह सफर वाकई में काफी शानदार रहा है। मेरी और वीरेंद्र की सोच काफी मिलती है। वह देश को बेहतर तरीके से समझते हैं और मैं बिजनेस को अच्छी तरह। ऐसे में हम दोनों मिलकर बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं।’वहीं, गुप्ता का कहना था, ‘हमारे पास 150 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स (MAU) हैं और उम्मीद है कि अगले साल यह संख्या बढ़कर 300-350 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हो जाएगी।’
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media)  द्वारा कम्यु्निकेशंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले व्य‍क्ति को सम्मानित करने के लिए यह अवॉर्ड वर्ष 2016 में शुरू किया गया था। एक्सचेंज4मीडिया कॉन्क्लेव में यह अवॉर्ड हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने अपने आयडिया अथवा कामों से इंडस्ट्री की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण काम किया है। मीडिया इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए सबसे पहले राज नायक को यह अवॉर्ड दिया गया था। गौरतलब है कि डेलीहंट एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जो 17 भाषाओं में न्यूज उपलब्ध कराता है। 

यहां देखें कार्यक्रम का विडियो-

टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर उमंग बेदी वीरेंद्र गुप्ता डेलीहंट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

7 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

54 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

43 minutes ago