होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m के लिए काफी खास रहा पिछला साल, पाया ये मुकाम

e4m के लिए काफी खास रहा पिछला साल, पाया ये मुकाम

प्रतिष्ठित वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) के लिए पिछला वर्ष काफी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) के लिए पिछला वर्ष काफी खास रहा है। दरअसल, पिछले साल न सिर्फ इसके यूजर बेस में वृद्धि हुई है, बल्कि इसके पेज व्यूज में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। सिर्फ दिसंबर 2018 की ही बात करें तो अकेले इस महीने में एक्सचेंज4मीडिया पर 4.5 लाख से ज्यादा एक्टिव यूजर्स दर्ज किए गए और इसके 6.6 मिलियन पेज व्यूज रहे हैं।

सिर्फ डेस्कटॉप ही नहीं, मोबाइल पर भी एक्सचेंज4मीडिया को पढ़ने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। ‘गूगल एनालिटिक्स’ (Google Analytics) के आंकड़ों के अनुसार, 6.6 मिलियन पेज व्यूज में चार मिलियन डेस्कटॉप से और 2.5 मिलियन मोबाइल फोन से आए।

ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया जगत की दुनिया भर की खबरों को प्रमुखता से उपलब्ध कराने वाली इस वेबसाइट ने दिसंबर में इस क्षेत्र की सभी बड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर किया। इनमें एशिया में ‘21वीं सेंचुरी फॉक्स’ (21st Century Fox, Asia) के प्रेजिडेंट और ‘स्टार इंडिया’ के चेयरमैन व सीईओ उदय शंकर को ‘वॉल्‍ट डिज्‍नी’ कंपनी द्वारा ‘Star’ और ‘Disney India’ का चेयरमैन बनाने के साथ ही ‘The Walt Disney Company Asia Pacific’ का प्रेजिडेंट बनाने की खबर के साथ पीय़ूष पांडेय को Ogilvy का ग्लोबल सीसीओ बनाए जाने, इंडिया टुडे ग्रुप के सीईओ विवेक खन्ना का इस्तीफा और स्वाति शेट्टी का नेटफ्लिक्स से जाना जैसी कई खबरें शामिल थीं।

ई-मेल पर सबस्क्राइब करने के साथ ही यह वेबसाइट अब वॉट्सऐप पर भी उपलब्ध है। यूजर्स इसे अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कर ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया जगत की नवीनतम खबरें पढ़ सकते हैं।

टैग्स एक्सचेंज4मीडिया रीडरशिप
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है