होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट-TV की तरह सोशल मीडिया पर भी लागू होंगे ये नियम...

प्रिंट-TV की तरह सोशल मीडिया पर भी लागू होंगे ये नियम...

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर इस बार निर्वाचन आयोग की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी,,,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

चुनावी विज्ञापन को लेकर इस बार भारत निर्वाचन आयोग की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर चुनाव प्रचार संबंधित कानूनी प्रावधान सोशल मीडिया पर भी लागू किया गया है। 

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। प्रत्याशियों को नामांकन के समय फार्म-26 में हलफनामा दाखिल करना होगा।

इस प्रावधान के तहत कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी बिना सक्षम प्राधिकारी के पूर्व प्रमाणन के सोशल मीडिया पर चुनावी विज्ञापन नहीं दे सकता है। इस तरह की सामग्री का प्रकाशन किए जाने पर इसे प्रचार व्यय में जोड़ा जाएगा। इसके लिए व्यय लेखा भी तैयार करना होगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों में साफ किया गया है कि सोशल मीडिया मसलन ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, विकीपीडिया और ऐप्स आदि पर कोई भी विज्ञापन या एप्लीकेशन देने से पहले इसकी अनुमति अवश्य ली जाए। यह अनुमति मीडिया सर्टिफिकेशन ऑफ मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) देगी। इसके लिए राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।

चुनावी खर्चे में उन व्यक्तियों एवं टीम के वेतन व भत्ते भी शामिल होंगे, जो उम्मीदवार या राजनीतिक दल का सोशल मीडिया अकाउंट या वेबसाइट संचालित करने का काम करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करना राजनीतिक पार्टियों के लिए महंगा होगा।

आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा मोबाइल पर बल्क में भेजे जाने वाले एसएमएस और वॉयस मैसेज का भी इन्हें जारी करने से पूर्व एमसीएमसी से प्रमाणित कराना अनिवार्य कर दिया है। आयोग ने कहा है कि यह जरूरी है कि बल्क एसएमएस एवं वॉयस मैसेज की भी मॉनीटरिंग की जाए, ताकि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस सुविधा का दुरुपयोग न हो सके।

आयोग ने बल्क एसएमएस को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ही एक हिस्सा मानते हुए कहा है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भेजे जाने वाले सभी तरह के बल्क एसएमएस एवं वॉयस मैसेज भेजने पर किया गया खर्च राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को निर्वाचन व्यय लेखे में शामिल करना होगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता पूरी तरह से लागू रहेगी, साथ ही वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री इसके अधीन रहेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

20 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago