होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पासपोर्ट के जरिए वोटिंग को लेकर चल रही खबर का निर्वाचन आयोग ने किया खंडन

पासपोर्ट के जरिए वोटिंग को लेकर चल रही खबर का निर्वाचन आयोग ने किया खंडन

फेक न्यूज से निपटने की तमाम कवायदों के बावजूद इन पर रोक नहीं लग...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

फेक न्यूज से निपटने की तमाम कवायदों के बावजूद इन पर रोक नहीं लग पा रही है। चुनाव के दौर में इस तरह की खबरों को गंभीरता से रोकने के प्रयास में जुटा चुनाव आयोग खुद इनका शिकार हो रहा है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यह संदेश सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था कि जो प्रवासी हिंदुस्तानी है और जिनके पास भारत का पासपोर्ट है वे विदेश में बैठे-बैठे ऑनलाइन ही वोटिंग कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग के पास इस प्रकार की कई जानकारियां और पूछताछ के लिए संदेश आने लगे। इस अफवाह से परेशान होकर अब भारत निर्वाचन विभाग ने एक अपील जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि वोटिंग के लिए प्रवासी हिंदुस्तानियों को अपने देश व संबंधित बूथ तक आना ही होगा।

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी में कहा है ‘फेक न्यूज से सावधान’। ‘किसी भी प्रकार के मतदाताओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा 2019 के चुनाव में नहीं है। प्रवासी हिंदुस्तानी चाहे तो फार्म 6 ए ऑनलाइन भर कर जमा करवा सकता है। लेकिन वोट डालने के लिए उसे अपने बूथ तक आना ही होगा।’ 6 ए जो कि प्रवासी हिंदुस्तानियों के लिए एक फार्म है, जो सोशल मीडिया पर ऑनलाइन वोटिंग के नाम से प्रचारित किया जा रहा था।

दरअसल, प्रवासी हिंदुस्तानी विदेश में बैठे-बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए इस फार्म को भर निर्वाचन आयोग में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए एप एवं वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म जमा करवाने की व्यवस्था है। इस बारे में राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन आधिकारी डॉ. जोगाराम का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज फेक है। ऑनलाइन वोटिंग जैसी कोई सुविधा नहीं है। 6ए के तहत कोई प्रवासी नाम जुड़वाना चाहे तो ऑनलाइन आवेदन जरूर कर सकता है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शैफाली शरण ने इस बारे में पिछले महीने एक ट्वीट करके भी फर्जी पोस्ट के दावे को खारिज किया था।

टैग्स फेक न्यूज सोशल मीडिया चुनाव आयोग
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है