होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, चुनावी रिजल्ट की कवरेज में कैसा रहा न्यूज चैनलों का हाल...

जानिए, चुनावी रिजल्ट की कवरेज में कैसा रहा न्यूज चैनलों का हाल...

पिछले दिनों पांच राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम) में हुए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पिछले दिनों पांच राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम) में हुए विधानसभा चुनावों के बाद 11 दिसंबर को मतगणना हुई। राजनीतिक दलों के लिए तो यह दिन महत्वपूर्ण था ही, विभिन्न टीवी चैनलों के लिए भी यह किसी खास दिन से कम नहीं था। एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में और ज्यादा से ज्यादा व्युअरशिप के लिए वे मिनट दर मिनट के अपडेट दे रहे थे। इसके अलावा चैनलों ने स्पेशल प्रोग्राम भी तैयार किए थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगातार टीवी के आगे बैठने पर मजबूर किया जा सके।

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया ने मतगणना वाले दिन के डाटा रिकॉर्ड किए थे। इन डाटा के अनुसार, हिंदी भाषी मार्केट (HSM) में हिंदी न्यूज जॉनर में करीब 3.8 गुना की वृद्धि देखने को मिली। वहीं, अंग्रेजी न्यूज जॉनर में भी व्युअरशिप में काफी इजाफा हुआ और यह देशभर में 3.5 गुना ज्यादा दर्ज की गई।  

हिंदी भाषी मार्केट में न्यूज कैटेगरी में व्युअरशिप में औसत रूप से चार गुना वृद्धि (avg. of previous 4 Tuesday TG: 15+/ respective market) देखने को मिली और यह 106.4 मिलियन इंप्रेशंस से बढ़कर 402.9 मिलियन इंप्रेशंस हो गई। वहीं, अंग्रेजी न्यूज जॉनर में व्युअरशिप 413 हजार इंप्रेशंस से बढ़कर 1.4 मिलियन इंपेशंस (TG: M 22+ AB/ respective market) हो गई।

मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में हिंदी न्यूज की व्युअऱशिप 8.2 गुना बढ़ गई और यह रेटिंग 16.1 मिलियन इंप्रेशंस से बढ़कर 132.2 मिलियन इंप्रेशंस हो गई। राजस्थान की बात करें तो इसमें 3.9 गुना की वृद्धि हुई और यह 8.7 मिलियन इंप्रेशंस से बढ़कर 33.6 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।

पिछले चार मंगलवारों के औसत 2.1 मिलियन इंप्रेशंस के मुकाबले इस दौरान असम/सिक्किम की व्युअरशिप 5.9 मिलियन इंप्रेशंस दर्ज की गई। इस जॉनर में व्युअरशिप में 2.8 गुना की वृद्धि देखने को मिली। वहीं, आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में व्युअऱशिप 3.4 गुना बढ़ गई। पहले जहां यह 532 हजार थी, वह बढ़कर 1.8 मिलियन इंप्रेशंस हो गई।  

यदि अंग्रेजी जॉनर की बात करें तो मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ में व्युअरशिप 2.9 गुना हो गई। पहले जहां यह 30 हजार इंप्रेशंस थी, वह बढ़कर 86 हजार इंप्रेशंस हो गई। राजस्थान में अंग्रेजी न्यूज जॉनर में 2.3 गुना तक वृद्धि हुई और यह 11 हजार से बढ़कर 25 हजार इंप्रेशंस हो गई। असम/सिक्किम में व्युअऱशिप में 4.3 गुना का इजाफा हुआ और यह 34 हजार से 146 हजार इंप्रेशंस हो गई है। वहीं, आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में व्युअरशिप 37 हजार से बढ़कर 137 हजार इंप्रेशंस के साथ 3.7 गुना बढ़ गई।


टैग्स न्यूज चैनल व्युअरशिप
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago