होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Editors Guild ने इन दो 'बड़े' पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

Editors Guild ने इन दो 'बड़े' पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर और ‘तहलका’ के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की मेंबरशिप खत्म कर दी है।

गिल्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक में यह मामला रखा गया था। बैठक में विचार मांगे गए थे कि वर्तमान में निष्क्रिय सदस्य अकबर, इसके पूर्व अध्यक्षों में से एक तेजपाल तथा वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए?

बैठक में गिल्ड के पदाधिकारियों ने काफी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जब तक इस मामले में कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है, तब तक अकबर और तेजपाल को गिल्ड की सदस्यता से बाहर कर देना चाहिए। इसके साथ ही गिल्ड ने फैसला किया कि गौतम अधिकारी की सदस्यता पर निर्णय करने से पहले वह उनका जवाब मांगेगी।

गौरतलब बै कि #MeToo अभियान के दौरान कई महिलाओं ने अकबर पर उनके वरिष्ठ संपादक के तौर पर कार्यकाल के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद अकबर ने अक्टूबर 2018 में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, तरुण तेजपाल भी बलात्कार के मामले में जेल जा चुके हैं।

टैग्स एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया एमजे अकबर तरुण तेजपाल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है