होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एम.जे. अकबर के दावों पर एडिटर ने इस तरह किया पलटवार

एम.जे. अकबर के दावों पर एडिटर ने इस तरह किया पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद एम.जे. अकबर के उन दावों पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद एम.जे. अकबर के उन दावों पर नैशनल पब्लिक रेडियो (NPR)  की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पलटवार किया है, जिसमें अकबर ने दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे।  

अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई का कहना है कि यह संबंध 'जबरदस्ती और शक्ति के दुरुपयोग' पर आधारित था न कि सहमति से और वह  वह वाशिंगटन पोस्ट अखबार में अपने हवाले से छापे गए एक-एक शब्द पर अडिग हैं।

गोगोई का यह भी कहना है कि वह सच बोलना जारी रखेंगी, जिससे अकबर द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई दूसरी महिलाएं समझ सकें कि उनके लिए सामने आकर सच बयान करने में कोई बुरी बात नहीं है।

गोगोई का आरोप था कि जब वे 23 साल पहले 'एशियन एज' में काम करती थीं, तब संपादक रहे अकबर ने उनका रेप किया। पल्लवी गोगोई का यह बयान वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुआ है। यह घटना 1994 की है। गोगोई ने अपने लेख में अपनी 'सबसे दर्दनाक यादें' लिखते हुए कहा था कि वह 'भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से बिखर' गई थीं।

वहीं दूसरी तरफ, अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अकबर का कहना था, 'पल्लवी साफ तौर पर झूठ बोल रही हैं।' अकबर का यह भी कहना था कि साल 1994 के आस-पास उनके बीच जो कुछ हुआ, वह आपसी सहमति से था और संबंधों का यह दौर कुछ महीनों तक चला। अकबर ने ये भी कहा था कि इस रिश्ते का बुरा असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा।

बता दें कि #MeToo  के तहत अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने झूठे आरोपों की बात कह केस दर्ज कराया है। अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नाम की वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया था।

टैग्स एमजे अकबर पल्लवी गोगोई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है