होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DNA से अलग हुए दर्पण सिंह, अब जॉइन किया ये अखबार...

DNA से अलग हुए दर्पण सिंह, अब जॉइन किया ये अखबार...

जी मीडिया के अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ (DNA) से खबर है कि दर्पण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी मीडिया के अंग्रेजी अखबार ‘डीएनए’ (DNA) से खबर है कि दर्पण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वेदिल्ली एडिशन में असोसिएट एडिटर (डेस्क हेड) के तौर पर कार्यरत थे। दैनिक ‘द एशियन एज’(The Asian Age) से अलग होने के बाद वे जी मीडिया समूह से जुड़े थे और अपनी दूसरी पारी खेल रहे थे।

दर्पण ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत मेल टुडे से बतौर डिप्टी एडिटर शुरू की है।वहीं ‘एशियन एज’ में वे भी वे डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत थे, जहां वे सितंबर, 2016 से जून, 2017 तक जुड़े हुए थे। वहां उन पर अखबार के फ्रंट पेज की जिम्मेदारी थी।  

दर्पण लिखने में जितने निपुण हैं। उनके बात करने की शैली भी उतनी सहज है। शुरुआत से ही उन्होंने अंग्रेजी भाषा की पत्रकारिता की।

लगभग 16 साल से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दर्पण ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत मार्च, 2001 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से बतौर सब एडिटर की। पटना एडिशन में उन्होंने पटना/रांची डेस्क संभाला। उन्हें यहां रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला। अक्टूबर, 2007 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को गुड बाय कह दिया और कुछ दिन बाद ही सीनियर सब एडिटर के तौर पर ‘डीएनए’जॉइन कर लिया और लगभग आठ महीने तक वे यहां रहे।

‘डीएनए’ से अलग होने के बाद वे एक बार फिर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में वापस आ गए थे, लेकिन इस बार उन्हें आगरा संस्करण का ब्यूरो चीफ बनाया गया,  इसके बाद साल 2009 में उनका लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया। साल 2010 में एक बार फिर उनका ट्रांसफर हो गया, लेकिन इस बार उन्हें नोएडा के ब्यूरो चीफ का प्रभार दिया गया। उनके बेहतरीन काम को देखते हुए साल 2012 में समूह ने प्रमोशन करते हुए उनका तबादला दिल्ली मुख्यालय कर दिया और वे डिप्टी मेट्रो एडिटर बन गए, लेकिन वे इस पद पर 10 महीने तक ही रह पाए और इसके बाद वे इंडिया टुडे समूह के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ से जुड़ गए।

मार्च, 2015 से फरवरी, 2016 तक इस पद पर रहने के बाद उनके करियर का अगला पड़ाव टाइम्स ग्रुप था। मार्च, 2016 से अगस्त, 2016 तक उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में असिसटेंट एडिटर की भूमिका निभाई और इसके बाद सितंबर, 2016 में ‘द एशियन एज’ आ गए।

दर्पण, देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication) के साल 2005-06 बैच के अंग्रेजी जर्नलिज्म के छात्र रह चुके हैं। दर्पण ने जब पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए 2005 में संस्थान के ओडिशा परिसर में चयनित हुए, तभी वहीं उनकी मुलाकात अमृता दास से हुई, जो 2011 में उनकी जीवन संगनी बनी।   



 

 


टैग्स दर्पण सिंह
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

16 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago