होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DAN-e4m Report: डिजिटल के जल्द आएंगे 'अच्छे दिन'...

DAN-e4m Report: डिजिटल के जल्द आएंगे 'अच्छे दिन'...

देशभर में इंटरनेट की पहुंच और इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देशभर में इंटरनेट की पहुंच और इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे देश की डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री एक नया आकार ले रही है। इंटरनेट डाटा की कीमतों में कमी और स्मार्ट फोन के क्षेत्र में आई क्रांति के कारण माना जा रहा है कि देश की डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में इस साल 32 प्रतिशत की ग्रोथ होगी और यह 14,281 करोड़ रुपए हो जाएगी।

‘Dentsu Aegis Network-exchange4media (DAN- e4m) की डिजिटल रिपोर्ट 2019’ के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि इस समय यह इंडस्ट्री 10,819 करोड़ रुपए की है और उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2021 तक सीएजीआर (CAGR) ग्रोथ में 31.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह इंडस्ट्री 24,920 करोड़ रुपए की हो जाएगी। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘DAN- e4m’ की इस तीसरी रिपोर्ट को जारी किया गया। डिजिटल के क्षेत्र में क्या चुनौतियां हैं और इसकी ग्रोथ के लिए कौन-कौन से कारक जिम्मेदार हैं, इस बारे में रिपोर्ट में गहराई से जानकारी दी गई है।  

रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर खर्च के मामले में ट्रेडिशनल मीडिया को प्राथमिकता देने वाले एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर ने पिछले साल डिजिटल पर भी काफी खर्च किया है और यह राशि बढ़कर दोगुना हो गई है। इनमें बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) के साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर ने विज्ञापन पर सबसे ज्यादा खर्च किया है और इनका प्रतिशत क्रमशः 38 और 36 प्रतिशत रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पिछले वर्षों के दौरान भी इन सेक्टरों ने डिजिटल पर काफी खर्च किया है। टेलिविजन पर अपने विज्ञापन खर्च में बढ़ोतरी कर रहे ई-कॉमर्स सेक्टर ने भी पिछली साल डिजिटल पर चार प्रतिशत ज्यादा खर्च किया है और यह 30 से बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल फर्स्ट सोशल प्लेटफॉर्म पर विडियो की सबसे ज्यादा भूमिका है। ऐसे में मोबाइल विडियो पर खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद डिस्प्ले और सोशल मीडिया का नंबर है। मोबाइल पर सबसे ज्यादा खर्च सोशल मीडिया (29 प्रतिशत) पर हुआ है और इसके बाद सर्च व डिस्प्ले पर खर्च किया गया है।

इस रिपोर्ट के बारे में डेंट्सू एजिस नेटवर्क (साउथ एशिया) के चेयरमैन और सीईओ आशीष भसीन का कहना है, ‘आजकल आपको क्लाइंट को डिजिटल नहीं बेचना है। यह एक ऐसा माध्यम है जो आपको काफी अच्छा ‘रिटर्न और इन्वेस्टमेंट’ (ROI) देता है और तुरंत इसका प्रभाव दिखता है। आजकल इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 500 मिलियन हो गई है और अगले तीन-चार सालों 300-400 मिलियन नए लोग इसमें और जुड़ जाएंगे। इसके साथ-साथ अगले चरण में इंटरनेट पर यूजर्स प्रादेशिक भाषा में भी बात कर सकेंगे। इसका परिणाम यह होगा कि आने वाले सालों डिजिटल पर क्षेत्रीय भाषा के ज्यादा विज्ञापन देखने को मिलेंगे।’

उनका कहना है, ‘डेंट्सू एजिस नेटवर्क इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है और यही कारण है कि हम डिजिटल पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। हमारे यहां 3500 लोग काम कर रहे हैं, इनमें से 1600 से ज्यादा लोग हमारी डिजिटल एजेंसियों में हैं। हमारा करीब 48 प्रतिशत रेवेन्यू डिजिटल से आता है, जबकि देश में मार्केट का औसत 15 से 17 प्रतिशत पर है। ऐसे में डिजिटल सेक्टर में अपनी बड़ी भूमिका के कारण हम इंडस्ट्री की रिसर्च रिपोर्ट की जरूरत को समझते हैं। इससे न सिर्फ मार्केट के बारे में पता चलता है, बल्कि इससे इंडस्ट्री को एक दिशा भी मिलती है। ऐसे में यह रिपोर्ट डिजिटल मार्केटिंग के लिए एक मानक बन चुकी है और इस साल इस रिपोर्ट की खास बातें अमेजॉन डॉट कॉम के एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ‘एलेक्सा’ (Alexa) पर भी उपलब्ध होंगी।‘

रिपोर्ट के खास बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए ‘एक्सचेंज4मीडिया’(exchange4media) ग्रुप को को-फाउंडर नवल आहूजा ने कहा, ‘विडियो, वॉइस और भाषा आने वाले समय में इंटरनेट के ईको सिस्टम पर काफी प्रभाव डालेगी। आने वाले समय में डिजिटल में काफी बदलाव होंगे और डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इंटरनेट और मोबाइल की कीमतों में कमी के कारण इनका इस्तेमाल बढ़ा है। ऐसे में मोबाइल पर डिजिटल मीडिया खर्च की करीब 47 प्रतिशत भागीदारी रही है। वर्ष 2021 तक सीएजीआर (CAGR) ग्रोथ में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह भागीदारी 67 प्रतिशत हो जाएगी।’

‘DAN e4m’ की तीसरी रिपोर्ट की लॉन्चिंग के मौके पर ‘LinkedIn’ की डायरेक्टर (मार्केटिंग सॉल्यूशंस, इंडिया) वर्जीनिया शर्मा ने कहा, ‘इस रिपोर्ट का हिस्सा बनने पर हम बहुत उत्साहित हैं, इसमें इंडस्ट्री के सामने आ रही चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी गई है।’


टैग्स DAN-e4m रिपोर्ट डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

4 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

16 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago