होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर के गिरीश अग्रवाल ने बताया, किस तरह काम करता है उनका ‘गुड लक’

दैनिक भास्कर के गिरीश अग्रवाल ने बताया, किस तरह काम करता है उनका ‘गुड लक’

प्रतिष्ठित मैगजीन ‘इम्पैक्‍ट’ (IMPACT) ने पिछले साल अपनी 13वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एनिवर्सिरी स्‍पेशल इश्‍यू जारी कर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित मैगजीन ‘इम्पैक्‍ट’ (IMPACT) ने पिछले साल अपनी 13वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एनिवर्सिरी स्‍पेशल इश्‍यू जारी कर इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। ‘द गुड लक इश्‍यू’ (The GOOD LUCK Issue) नाम से जारी इस इश्यू में तमाम दिग्‍गजों ने गुड लक को लेकर अपने दृष्टिकोण से रूबरू कराया।

इस बारे में ‘दैनिक भास्कर’ ग्रुप के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल का कहना है, ‘मैं हमेशा गुड लक में विश्वास रखता हूं और मेरा मानना है कि जीवन में हम जो कुछ भी करते हैं, सभी में गुड लक की जरूरत होती है। हालांकि मैं किसी गुड लक चार्म में यकीन नहीं रखता हूं। मैं मानता हूं कि आपके आसपास मौजूद हर चीज गुड लक होती है। हो सकता है कि आपको किसी क्षण गुड लक मिल जाए।’

गिरीश अग्रवाल के अनुसार, ‘जब आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं और उस दिन यदि आपके साथ कुछ अच्छा हो जाता है तो आप इसे गुड लक मानते हैं। अपनी बात करूं तो मैं कॉस्मिक एनर्जी में विश्वास रखता हूं। मेरा मानना है कि आपके साथ जो कुछ भी घटित होता है, वह संयोग नहीं है।’

गुड लक के बारे में गिरीश अग्रवाल ने कहा, ‘हम जो भी काम करते हैं, वह उस एनर्जी से प्रेरित होता है। ऐसे में यदि मेरे साथ कुछ अच्छा होता है तो मैं मानता हूं कि वह उस एनर्जी के कारण ही हुआ है, जो कहीं न कहीं मेरे लिए काम कर रही है। इसलिए मेरे लिए तो मेरा गुड लक चार्म वो कोई भी चीज हो सकती है, जो मेरे फेवर में काम कर रही है।’

उन्होंने कहा, ‘सिर्फ आप नहीं, बल्कि आपसे आसपास जो चीजें मौजूद होती है, उनसे आपका लक बनता है। इसलिए, इसलिए आपको लोगों के साथ ही अपने निकट मौजूद वस्तुओं का भी शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि वे सभी आपके गुड लक का हिस्सा होती हैं।’

टैग्स गिरीश अग्रवाल दैनिक भास्कर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है