होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / RNI के निर्णय के खिलाफ अखबार पहुंचा कोर्ट, फैसले को दी चुनौती...

RNI के निर्णय के खिलाफ अखबार पहुंचा कोर्ट, फैसले को दी चुनौती...

RNI ने एक अक्टूबर को एक पत्र में कहा कि अखबार का प्रकाशन निलंबित...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपने 40 वर्ष पुराने अखबार ‘डेली देशेर कथा’ की मान्यता रद्द करने को लेकर कोर्ट में दस्तक दी है। पार्टी ने भारतीय समाचारपत्र पंजीयक (RNI) के फैसले को चुनौती देते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। बांग्ला अखबार के संपादक समीर पॉल ने रविवार को यह जानकारी दी।

RNI ने एक अक्टूबर को एक पत्र में कहा कि अखबार का प्रकाशन निलंबित किया जा रहा है। इसकी वजह के तौर पर ‘स्वामित्व का अनधिकृत बदलाव’बताया गया।

अखबार के संपादक समीर पॉल ने कहा कि हमने शनिवार को उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की। हम उच्च न्यायालय में याचिका के सुनवाई के लिए स्वीकृत किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हमने हमारा पंजीकरण निरस्त करने के RNI के फैसले को चुनौती दी है।

गौरतलब है कि वेस्ट त्रिपुरा के डीएम संदीप नामदेव महात्मे ने कहा था कि अखबार की ओर से प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम, 1867 की कई धाराओं का उल्लंघन किए जाने का पता चला है। उन्होंने कहा था कि इस साल अगस्त में अखबार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। डीएम की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिकायत में आधार है जिसके बाद सुनवाई शुरू की गई। 12 सितम्बर से एक अक्टूबर के बीच चार सुनवाई के बाद 1 अक्टूबर की रात अखबार के प्रकाशन को बंद करने का आदेश दिए गए। अखबार का प्रकाशन 1978 से हो रहा था।

इसके बाद माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान जारी कर कहा,‘त्रिपुरा की भाजपा सरकार का यह कदम निंदनीय है। माकपा ने इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया है और राज्य की भाजपा सरकार पर 'अवैध' कार्य करने का आरोप लगाया है।

पार्टी ने कहा कि राज्य में पिछले 40 सालों से प्रकाशित हो रहा यह अखबार त्रिपुरा का दूसरा सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार है।

इस अखबार का वास्तविक मालिकाना हक माकपा के पास था। 2012 में, इसका मालिकाना हक एक पंजीकृत सोसाइटी को दे दिया गया। पिछले महीने इसे नवगठित ट्रस्ट को स्थानांतरित कर दिया गया था। अखबार का प्रसार 45,000 प्रति दिन है।

टैग्स अखबार माकपा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है