होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ इस मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश
पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ इस मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को आरोपी के तौर पर तलब करने को लेकर अपना आदेश 29 जनवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अकबर के वकील की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
गौरतलब है कि #MeToo कैंपेन के तहत प्रिया रमानी ने अकबर पर 20 साल पहले उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि अकबर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अकबर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
टैग्स एमजे अकबर प्रिया रमानी