होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने अखबार पर लगाई ये पाबंदी
यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने अखबार पर लगाई ये पाबंदी
अदालत ने अंग्रेजी अखबार को यौन उत्पीड़न और नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोपी बड़े बिजनेसमैन का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लंदन की एक अदालत ने अंग्रेजी अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’को यौन उत्पीड़न और नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोपी बड़े बिजनेसमैन का नाम उजागर न करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, अखबार का मानना है कि इस तरह के आदेशों से ब्रिटेन में प्रेस की आजादी को लेकर दोबारा से विवाद खड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने केस से संबंधित सभी विवरण प्रकाशित करने को कहा था, लेकिन मंगलवार को उस आदेश को पलट दिया गया।
कोर्ट का कहना है कि सैटलमेंट पैकेज के तहत पांच शिकायतकर्ताओं ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसलिए इस मामले में हाई कोर्ट की नई सुनवाई में जब तक यह तय नहीं हो जाता है कि आरोपी की पहचान और अन्य विवरण उजागर किए जाएं अथवा नहीं, तब तक अंतरिम तौर पर यह रोक प्रभावी रहेगी।
टैग्स अखबार द डेली टेलिग्राफ