होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंकर सुशांत सिन्हा बोले-बेरोजगार हो गया, तो भी नहीं करूंगा ये काम...

एंकर सुशांत सिन्हा बोले-बेरोजगार हो गया, तो भी नहीं करूंगा ये काम...

सोशल मीडिया पर इंडिया न्यूज़ के डिप्टी एडिटर सुशांत सिन्हा और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

सोशल मीडिया पर इंडिया न्यूज़ के डिप्टी एडिटर सुशांत सिन्हा और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच बेहद रोचक बहस चल रही है। इस बहस की शुरुआत अब्दुल्ला के एक ट्वीट से हुई, हालांकि इस ट्वीट को बहस का रूप देने की पहल सुशांत ने की। दोनों ओर से अब तक कई ट्वीट हो चुके हैं, लेकिन अच्छी बात है कि माहौल में कोई गर्माहट देखने को नहीं मिली है। सुशांत और उमर ने एक-दूसरे के कटाक्ष को बेहद हलके अंदाज़ में लिया है।

दरअसल, इस बहस के पीछे मुख्य वजह है बायोपिक। आजकल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक सबसे ज्यादा चर्चा में है। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘नरेंद्र मोदी’ भी पोस्टर रिलीज के साथ चर्चा में आ गई है। विवेक ओबराय फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका में नज़र आएंगे।

उमर ने इन दोनों बायोपिक को आधार बनाकर एक ट्वीट किया था, जिसका सुशांत ने जवाब दिया और बहस शुरू हो गई। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा ‘यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है! मनमोहन सिंह को अनुपम खेर जैसा दमदार अभिनेता मिला, जबकि बेचारे मोदीजी को विवेक ओबराय से संतोष करना पड़ा। सलमान खान होता तो मजा आता।’

सुशांत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया ‘यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है! कोई भी अब्दुला (पिता/बेटा) को इस लायक नहीं समझता कि उन पर फिल्म बनाई जाए। राजू हिरानी बनाता तो क्या मजा आता।’

सुशांत के इस ट्वीट के बाद तो दोनों तरफ से शब्दबाण चलने लगे। उमर ने जवाबी हमला बोलते हुए लिखा ‘सच। मेरा दिल लाखों छोटे टुकड़ों में टूटकर बिखर गया। मैं सोच रहा था कि ब्रैड पिट या जॉर्ज क्लूनी मेरा किरदार निभाते। हालांकि, उम्मीद अभी भी जिंदा है।’ जिस पर सुशांत ने कहा ‘आप दिन में सपने देखते हैं। मुझे लगता है कि फवाद खान आपका किरदार निभाने के लिए ज्यादा उपयुक्त रखेंगे।’

सुशांत का ये ट्वीट शायद अब्दुल्ला को चुभने वाला लगा। हालांकि, उन्होंने इस चुभन को अपने शब्दों में पूरी तरह झलकने नहीं दिया। उन्होंने जवाब में लिखा ‘और आपका रंग सामने आ ही गया। मेरी भूमिका कोई मुस्लिम और वो भी पाकिस्तानी निभा सकता है? चलो, मैं इस अप्रत्यक्ष तारीफ को स्वीकार करता हूं। मुझे लगता है कि मिस्टर खान भी लोगों के दिलों की धड़कन हैं।’

पत्रकार जवाब में से सवाल निकालने में माहिर होते हैं और सुशांत ने यह एकबार फिर साबित कर दिया। उन्होंने उमर के शब्दों को हथियार बनाकर उन्हीं पर दागते हुए लिखा ‘मैंने फवाद खान का जिक्र केवल इसलिए किया, क्योंकि वो आपकी तरह सुंदर लग सकते हैं। लेकिन आप उसमें मुस्लिम और पाकिस्तानी एंगल ले आये। हर बात में यह एंगल देखना आजकल राजनेताओं में बहुत आम हो गया है। इसलिए मैं आपकी प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित नहीं हूं।’

शब्दों की यह जंग इतने पर ही नहीं रुकी। उमर और सुशांत दोनों इसे कुछ दूर और ले गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना आखिरी दांव खेलते हुए ट्वीट किया ‘मेरी बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखने का आनंद उठाओ। मेरे पास आपकी तुलना में करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम हैं।’ सुशांत ने उमर के इस ट्वीट का जिस अंदाज़ में जवाब दिया उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सराहा। उन्होंने लिखा ‘नहीं सर, यदि मैं बेरोजगार भी हो गया, तो भी आपकी बायोपिक में दिलचस्पी नहीं दिखाऊंगा  और आप पत्थरबाजों, आतंकियों का समर्थन करने और भारतीय सेना पर निशाना साधने का अपना महत्वपूर्ण काम करते रहिये। आपका दिन शुभ हो।’

सोशल मीडिया पर सुशांत की हाज़िरजवाबी की खूब तारीफ की जा रही है, जबकि उमर अब्दुल्ला को निशाना बनाया जा रहा है। ‘इंडिया न्यूज़’ का हिस्सा बनने से पहले सुशांत एनडीटीवी, न्यूज़24, लाइव इंडिया, जनमत और जैन टीवी में भी सेवाएं दे चुके हैं।

ट्विटर पर दोनों के बीच छिड़ी 'जंग' को आप यहां पढ़ सकते हैं-


टैग्स इंडिया न्यूज सुशांत सिन्हा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago