होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन पर तंज कसकर बुरे फंसे योगेंद्र यादव, यूं हो रही छीछालेदर

दूरदर्शन पर तंज कसकर बुरे फंसे योगेंद्र यादव, यूं हो रही छीछालेदर

आजकल ‘दूरदर्शन’ देखता कौन है? यह सवाल या कहें कि तंज चुनाव विश्लेषक से राजनेता बने योगेंद्र यादव...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

आजकल ‘दूरदर्शन’ देखता कौन है? यह सवाल या कहें कि तंज चुनाव विश्लेषक से राजनेता बने योगेंद्र यादव के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसमें ‘दूरदर्शन’ के आम दर्शक भी शामिल हैं। दरअसल, अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के चर्चित शो ‘न्यूज़ऑवर’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते वक़्त उन्होंने सरकारी चैनल ‘दूरदर्शन’ पर भी तंज कस दिया। हालांकि, वो जानबूझकर ‘दूरदर्शन’ पर कटाक्ष कर रहे थे या फिर यह महज सरकारी संस्थानों के प्रति आम नजरिया था, यह तो नहीं पता, लेकिन इसके बाद उन्हें काफी कुछ सुनना ज़रूर पड़ा। इसकी शुरुआत ‘डीडी न्यूज़’ के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने की। यूं तो आलोक ने ट्विटर के मंच से योगेंद्र यादव पर शाब्दिक तीर दागे, लेकिन शब्द इतने तीखे थे कि यादव ने उत्तर देना तक मुनासिब नहीं समझा।

अशोक श्रीवास्तव ने लिखा ‘@TimesNow पर @YogendraYadav ने कहा कि किसे परवाह है दूरदर्शन की, @DDNewsHindi देखता ही कौन है? योगेन्द्र यादव जी जिन किसानों-गरीबों के नाम का अंगोछा ओढ़कर आप राजनीति का ढकोसला करते हो न, देश का वो किसान, गरीब इंसान आज भी दूरदर्शन ही देखता है’। श्रीवास्तव के इस ट्वीट को साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइक मिले और करीब 2 हजार बार रीट्वीट किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में ज्यादा तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा ‘योगेन्द्र यादव जी दूरदर्शन कौन देखता है, कौन नहीं देखता यह तो अभी आपको थोड़ी देर में @DDNewsHindi @DDNewsLive के दर्शक ही बता देंगे। लेकिन @YogendraYadav जी आज आपने साबित कर दिया कि आप वास्तव में नमक हराम हैं’।

अशोक श्रीवास्तव की ‘नमक हराम’ वाली बात अरविंद केजरीवाल के बयान के साथ-साथ यादव के इतिहास से भी जुड़ी है। दरअसल, 1996 के दौर में योगेंद्र यादव ‘दूरदर्शन’ सहित कई चैनलों से राजनीतिक विश्लेषक के रूप में जुड़े थे। इस लिहाज से उन्होंने एक तरह से ‘दूरदर्शन’ का नमक खाया था और आज जब उन्होंने उसी ‘दूरदर्शन’ पर कटाक्ष किया, तो इसे नमक हरामी के तौर पर देखा जा रहा है।

अशोक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके यादव को यह अहसास दिलाने का प्रयास किया कि ‘दूरदर्शन’ आज भी देश की नंबर 1 पसंद है। उन्होंने आगे कहा ‘@ArvindKejriwal जी ने कहा कि योगेन्द्र यादव पीठ में छुरा भोंकने वाले नमक हराम इंसान हैं , लेकिन मुझे इस पर भरोसा नहीं हुआ था। लेकिन @YogendraYadav जी आज यकीन हो गया है, क्योंकि आज आप जो कुछ भी हो सिर्फ और सिर्फ @DDNewsHindi @DDNewsLive की वजह से हो’।

इसके तुरंत बाद एक और ट्वीट दागते हुए श्रीवास्तव ने लिखा ‘@YogendraYadav जी 1996 का इलेक्शन याद है? तब आप कुछ नहीं थे। दो पैसे की हैसियत नहीं थी आपकी। ये @DDNewsLive @DDNewsHindi ही था, जिसने पहली बार आपको नलिनी सिंह के साथ देश का पहला एग्जिट पोल करने का मौका दिया था’। ‘मुझे आज भी याद है कि 1996 में आप बहुत रात 10 बजे, 11 बजे भी भाग कर नलिनी जी के आफिस आ जाया करते थे ताकि आपको काम मिल जाए। @DDNewsHindi ने, @DDNewsLive ने आप जैसे बेरोज़गार अनजान युवक को जो कुछ नहीं था, अवसर दिया!@_YogendraYadav जी आज आप जो कुछ हो दूरदर्शन की वजह से हो’।

आमतौर पर किसी चैनल या अख़बार को निशाना बनाये जाने पर संबंधित पत्रकार एक-दो ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं, लेकिन अशोक श्रीवास्तव ने जो किया, उसकी उम्मीद योगेंद्र यादव ने भी नहीं की होगी। श्रीवास्तव ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा ‘दूरदर्शन ने न जाने कितने @YogendraYadav और @VinodDua7 बना दिये। आज ये बोलते हैं कि @DDNewsHindi की कोई हैसियत नहीं! योगेन्द्र जी ये बयान आप जैसे लोगों के संस्कार दिखाता है। दूरदर्शन था,दूरदर्शन है और दूरदर्शन रहेगा। आप जैसे लोग आएंगे,जाएंगे, कुछ दिन नाटक करेंगे और खत्म हो जाएंगे|’ ‘@DDNewsLive तो भारत के आम लोगों का चैनल है, देश की धड़कन है| एक आम हिंदुस्तानी इस देश से दूरदर्शन से प्यार करता है लेकिन @YogendraYadav जैसे #UrbanNaxal इस बात को नहीं समझेंगे। क्योंकि वो #भारत को न जानते हैं, न समझते हैं। और मैं यह साबित कर दूंगा’।

श्रीवास्तव ने हैशटैग FakePsephologistYogendraYadav के साथ लिखा ‘यादव ने 2014 में यह दावा किया कि #हरियाणा में @AamAadmiParty बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। पर आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। @YogendraYadav खुद गुरुग्राम से चुनाव लड़े और चौथे नंबर पर रहे, विधानसभा चुनाव साढ़े पांच लाख वोटों से हारे’। ‘#FakePsephologistYogendraYadav ने 11 मार्च 2017 को यह दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। भाजपा की बड़ी हार होगी। जबकि भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ 325 सीटें मिलीं’। ‘#FakePsephologistYogendraYadav ने 13 दिसंबर 2017 को यह दावा किया कि #गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा 65 सीटों पर सिमट जाएगी। @YogendraYadav ने कहा कि भाजपा की हार इससे बड़ी भी हो सकती है। क्या हुआ? भाजपा 99 सीटें जीती और गुजरात में फिर उसकी सरकार बनी’। अपने आखिरी ट्वीट में अशोक श्रीवास्तव ने कहा, ‘तो सच तो यह है #FakePsephologistYogendraYadav जी, आप न भारत को समझते हो, न भारत के लोगों को। @YogendraYadav जी आप #UrbanNaxal हो इसलिए आपको देश के चैनल @DDNewsHindi से नफरत है, इसलिए आपने @RSSorg को देशद्रोही कहा था और इसीलिए आप @narendramodi से नफरत करते हो’।

बात केवल अशोक श्रीवास्तव तक ही सीमित नहीं रही। अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी दूरदर्शन का मजाक उड़ाने के लिए योगेंद्र यादव को निशाना बनाया। श्रेया राजपूत ने लिखा ‘मैं स्टूडेंट हूं और पिछले डेढ़ साल से केवल डीडी न्यूज़ ही देख रही हूं। केवल मैं ही नहीं, मेरा पूरा परिवार सिर्फ डीडी न्यूज़ देखता है। हमने @DDNewsLive, @loksabhatv और @rajyasabhatv के अलावा कोई दूसरा न्यूज़ चैनल सब्सक्राइब तक नहीं किया है’। इसी तरह एक अन्य यूजर ने कहा ‘हकीकत में @BARCIndia के हिसाब से @DDNewsHind No1 है @TimesNow से 5 गुणा दर्शक है’। ऐसे ही अभी नामक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा ‘वैसे योगेंद्र जी की जानकारी के लिये बता रहा हूं, डिजिटल में भी यूट्यूब पे DDNews के 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और वाह लाइव स्ट्रीमिंग भी होती है!!!’

 


टैग्स दूरदर्शन अशोक श्रीवास्तव योगेंद्र यादव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago