होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऐसी खबर बाहर आने पर मंदिर प्रशासन बौखलाया, मीडिया को किया बैन
ऐसी खबर बाहर आने पर मंदिर प्रशासन बौखलाया, मीडिया को किया बैन
मंदिर प्रशासन ने मंदिर के अंदर मीडिया को बैन कर दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रशासन ने मंदिर के अंदर मीडिया को बैन कर दिया है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार सुबह श्रृद्धालुओं के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट की खबर बाहर आने के बाद मंदिर प्रशासन बौखला गया और आनन फानन में तानाशाही फरमान जारी करते हुए मंदिर के अंदर मीडिया को बैन कर दिया।
बता दें कि मंदिर में दर्शन के
लिए वीआईपी रास्ते से कुछ श्रद्धालु आए थे, जिन्हें गर्भगृह में प्रवेश दिया गया था।
इसी समय वहां मौजूद कुछ अन्य श्रद्धालुओं ने भी गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास
किया, जिसे लेकर वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों
और प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो-तीन श्रद्धालुओं के मध्य विवाद हो गया। विवाद
के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने कुछ पुरुषों की पिटाई कर दी। इस पूरे विवाद का विडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते ही मंदिर प्रशासन ने
मंदिर के अंदर मीडिया को बैन कर दिया।
(विडियो साभार: TOI )
टैग्स मीडिया बैन मंदिर उज्जैन