होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लॉन्चिंग के चंद दिनों के भीतर ही NAMO TV के खिलाफ हुई ये शिकायत
लॉन्चिंग के चंद दिनों के भीतर ही NAMO TV के खिलाफ हुई ये शिकायत
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इस बाबत चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ चुका है। राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने चुनाव आयोग (Election Commission) से पिछले दिनों लॉन्च हुए 'नमो टीवी' (NAMO TV) के खिलाफ शिकायत दी है।
चुनाव आयोग को लिखे खत में शिकायत की गई है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जब आचार संहिता लागू है, ऐसे में एक राजनीतिक दल को कैसे चैनल चलाने की इजाजत दी जा सकती है। अगर चुनाव आयोग द्वारा चैनल को अनुमति नहीं प्रदान की गई है तो इस पर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
AAP complaint against NAMO TV to Election Commission of India.
— Vikas Yogi (@vikaskyogi) April 1, 2019
How is this channel running ?
Who gave permission?
Whether EC knows about any such channel ?? pic.twitter.com/VV9KMZpBIf
यहां बता दें कि आचार संहिता के बीच और लोकसभा चुनाव 2019 से कुछ ही दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने नमो (NaMo) टीवी चैनल लॉन्च किया है। बीजेपी के मुताबिक इस चैनल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव कैंपेन का लाइव कवरेज देखा जा सकेगा।
टैग्स आम आदमी पार्टी बीजेपी चुनाव आयोग चुनाव 2019 नमो टीवी