होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधानसभा समिति ने पत्रकार को दिया ये नोटिस

मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधानसभा समिति ने पत्रकार को दिया ये नोटिस

ओडिशा में कोणार्क के मशहूर सूर्य मंदिर को लेकर विवादित बयान देने के मामले...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

ओडिशा में कोणार्क के मशहूर सूर्य मंदिर को लेकर विवादित बयान देने के मामले में पत्रकार अभिजीत अय्यर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दरअसल, अब विधानसभा की छह सदस्यीय समिति ने उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया है। समिति के अध्यक्ष व विपक्ष के नेता नरसिंघा मिश्रा ने कहा कि अय्यर मित्रा को 11 अक्टूबर को समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘अय्यर मित्रा को 11 अक्टूबर 2018 को विधानसभा समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्हें 11 अक्टूबर को ओडिशा विधानसभा में कमरा नंबर 54 में सुबह 11 बजे उपस्थित रहने को कहा गया है।’

उल्लेखनीय है कि अय्यर मित्रा पूर्व सांसद बैजयंत पांडा के आमंत्रण पर 15 सितंबर को ओडिशा आए थे। पुरी, कोणार्क और चिल्का का दौरा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में राज्य की संस्कृति, परंपरा और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

ओडिशा पुलिस ने 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस की मदद से उन्हें आईपीसी की धारा 295 (A) के तहत लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें एक लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी थी और उनसे 28 सितंबर तक कोर्णाक पुलिस थाने की जांच में शामिल होने को कहा था।

टैग्स ओडिशा कोणार्क सूर्य मंदिर अभिजीत अय्यर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है