होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee News के स्टूडियो में हुआ कुछ ऐसा, बुलानी पड़ी पुलिस
Zee News के स्टूडियो में हुआ कुछ ऐसा, बुलानी पड़ी पुलिस
टीवी चैनल के स्टूडियो में कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को आकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी चैनलों पर दिखाई जाने वाली डिबेट कई बार बड़ा रूप ले लेती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है, जहां ‘Zee News’ पर डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया में झड़प हो गई।
बताया जाता है कि इसके बाद गौरव भाटिया ने यूपी-100 पर कॉल की और पुलिस ने आकर सपा प्रवक्ता को स्टूडियो से हिरासत में ले लिया। सपा के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव का आरोप है कि पुलिस ने अनुराग भदौरिया को सेक्टर 135 के थाने में बंद कर दिया। अनिल यादव का यह भी कहना है कि जब सपाई थाने पहुंचे और अपनी एफआईआर दर्ज करने की बात की तो पुलिस ने टालमटोल की।
सपा प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अनुराग भदौरिया को न्यूज़ चैनल के स्टूडियो से पुलिस द्वारा हिरासत में भिजवा दिया है। FIR का पता नहीं, क़ानून कहां है?
Zee news में @anuragspparty से गौरव भाटिया ने करी बदसलूकी
@Uppolice पुलिस ने बिना FIR नोएडा के सेक्टर 135 थाने में @anuragspparty
को बन्द किया।@dgpup साहब
अब विपक्ष की ऐसे आवाज़ दबाएंगे?@yadavakhilesh
— Anil Yadav (@anil100y) December 8, 2018
टैग्स डिबेट शो झड़प