होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media के आशु फाके ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
HT Media के आशु फाके ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) से एक बड़ी खबर सामने आई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ‘एचटी मीडिया’ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) आशु फाके ने यहां करीब छह साल लंबी पारी के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फाके ने अब अपना करियर ‘फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स’ (FMCG) सेक्टर में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बताया जाता है कि वह एक प्रमुख FMCG कंपनी में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।
फाके ने ‘एचटी मीडिया’ ग्रुप में बतौर सर्कुलेशन हेड जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें ‘एचटी दिल्ली’ का बिजनेस हेड बनाया गया था। वर्ष 2017 में आशु फाके को प्रमोशन देकर ‘एचटी इंग्लिश’ का सीओओ बना दिया गया था।
इस बारे में फाके का कहना है, ‘एचटी मीडिया में मेरी पारी काफी अच्छी रही है। मीडिया में 10 साल बिताने के बाद अब मैं एफएमसीजी सेक्टर में वापसी कर रहा हूं।’ आशु फाके को विभिन्न सेक्टरों में मार्केटिंग और सेल्स में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अप्रैल 2013 में ‘एचटी मीडिया’ जॉइन किया था। ‘एचटी मीडिया’ से पहले वह ‘दैनिक भास्कर’ में सीओओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मीडिया संस्थानों में काम करने से पूर्व वह ‘Subhiksha’ और ‘Agro Tech Food’ जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
फाके को शुभकामनाएं देते हुए ‘एचटी मीडिया’ के सीईओ और एमडी प्रवीण सोमेश्वर ने कहा, ‘आशु ने एचडी मीडिया में अपनी जिम्मेदारी को बहुत बेहतर तरीके से निभाया। वह न सिर्फ चीजों को तेजी से सीखते थे, बल्कि एक बहुमुखी लीडर थे। भविष्य की आशु फाके की भूमिकाओं के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’
टैग्स एचटी मीडिया आशु फाके