होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विधानसभा में गूंजा The Hindu के पत्रकार से जुड़ा ये मामला
विधानसभा में गूंजा The Hindu के पत्रकार से जुड़ा ये मामला
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में प्रस्तावित नाणर रिफाइनरी के खिलाफ चल रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में प्रस्तावित नाणर रिफाइनरी के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन को कवर कर रहे ‘द हिन्दू’ (The Hindu) के पत्रकार आलोक देशपांडे से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल (कांग्रेस) ने यह मामला उठाया। इस पर फडणवीस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
आरोप है कि देशपांडे मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में चल रहे इस विरोध-प्रदर्शन को कवर करने गए तो वहां तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर जगनाथ गनागे ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया और उनके साथ अभद्रता की। यही नहीं, सब इंस्पेक्टर जगनाथ ने चार अन्य कांस्टेबलों के साथ मिलकर उनके साथ धक्कामुक्की भी की। इस घटना की मुंबई प्रेस क्लब समेत पत्रकारों के कई संगठनों ने भी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में घोषणा की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टैग्स पत्रकार द हिन्दू