होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल: डॉ. संजय द्विवेदी पर गिरी 'गाज'
माखनलाल: डॉ. संजय द्विवेदी पर गिरी 'गाज'
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCNUJC) में पिछले लंबे समय से उठे विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी वजह से यह विश्वविद्यालय चर्चाओं में बना हुआ है।
अब खबर है कि प्रो. संजय द्विवेदी ने संचार विभाग के अध्यक्ष का पद से मुक्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, उन्हें जनसंचार विभाग में प्राध्यापक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नई कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें जनवरी में ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद से हटाया गया था। डॉ. संजय ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक किताब लिखी है और उन्हें भाजपा के करीबी माना जाता है। ऐसे में इस तरह की कार्यवाही को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसके अलावा भी विश्वविद्यालय में कई पदों पर बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी ऑर्डर की कॉपी आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी संजय द्विवेदी