होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BW Dialogue: ये शख्सियत देंगी ऐसे सवालों के जवाब, जो कभी नहीं गए पूछे...
BW Dialogue: ये शख्सियत देंगी ऐसे सवालों के जवाब, जो कभी नहीं गए पूछे...
इस बार ‘बिजनेस वर्ल्ड’ ग्रुप की सीरीज ‘बीडब्लू डॉयलॉग’ (BW Dialogue) का हिस्सा होंगे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाट्सन इस बार ‘बिजनेस वर्ल्ड’ ग्रुप की सीरीज ‘बीडब्लू डायलॉग’ (BW Dialogue) का हिस्सा होंगे। यह कार्यक्रम 31 जुलाई को दिल्ली के ‘द लोधी’ होटल में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम को ‘बिजनेस वर्ल्ड’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा होस्ट करते हैं।
‘बीडब्लू डायलॉग’ एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए ऐसे प्रख्यात व्यक्तियों, सेलेब्रिटीज और अचीवर्स से बात कर उनसे उनकी जिंदगी, उनके बिजनेस और उनके नेतृत्व क्षमता के बारे में जानने की कोशिश की जाती है, ताकि उनकी सफलता की कहानी को दुनिया के सामने लाया जा सके। ये सेलिब्रिटीज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं फिर चाहे वे किसी स्पोर्ट्स से हों, आर्टिस्ट हों, एक्टर हों या फिर कोई लेखक। लेकिन ये वे लोग हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, प्रदर्शन और कार्यक्षमता से अपने क्षेत्र में लोहा मनवाया।
इस सीरीज में अभी तक पूर्व टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज, फिल्म डायरेक्टर करण जौहर, बिजनेस प्रमोटर सुनील कांत मुंजाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान का नाम शामिल है।
टैग्स शेन वाट्सन बीडब्लयू डायलॉग