होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BTVI: तमाम बाधाओं को पार कर पूरा किया दो साल, पढ़िए सफलता की कहानी...

BTVI: तमाम बाधाओं को पार कर पूरा किया दो साल, पढ़िए सफलता की कहानी...

दो साल सफलतापूर्वक पूरा करने के मौके पर बीटीवीआई-बिजनेस टेलिविजन इंडिया ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दो साल सफलतापूर्वक पूरा करने के मौके पर बीटीवीआई (बिजनेस टेलिविजन इंडिया ) ने संपूर्ण बढ़त, सामरिक विकास और नई डिजिटल पेशकश के बारे में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर, बीटीवीआई की सीओओ मेघा टाटा, कार्यकारी संपादक सिद्धार्थ जराबी और बीटीवीआई के मार्केटिंग, रिसर्च एवं ब्रैंडेड कंटेंट प्रमुख अनुज कटियार ने बिजनेस न्यूज में वर्तमान गतिशीलता, अच्छे कंटेंट के महत्व, मौजूदा टीजी और आज के वक्त में दर्शकों की प्राथमिकता में आए बदलावों के विषय में बात की।

मेघा टाटा ने पिछले दो सालों में चैनल की सफलता पर प्रकाश डाला, जहां दर्शकों की संख्या में दस गुना वृद्धि (2-4% बाजार हिस्सेदारी से वर्तमान में 18-20% बाजार हिस्सेदारी तक) देखी गई है। बीटीवीआई की नई पेशकश के बारे में बात करते हुए, उन्होंने हाल ही में लॉन्च किए गए डिजिटल एसेट्स और बीटीवीआई की डिजिटल पहलों को स्पष्ट किया। मेघा ने कहा कि चैनल हमेशा समर्पित और गहन शोध में विश्वास रखता है, ताकि दर्शकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जा सके। यही वजह है कि डिजिटल दुनिया में बीटीवीआई बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक चैनल के ट्विटर फॉलोअर्स (1 जनवरी 2017 को 140,253 से लेकर 3,43,000 तक) में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

बीटीवीआई में नवाचारों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने ब्रैंड के चारों ओर एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस संबंध में उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बीटीवीआई लाइव स्ट्रीम केवल हॉटस्टार, जीओ टीवी, वाईयूपीपी टीवी, टाटा स्काई और एयरटेल जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ही उपलब्ध नहीं है, बल्कि कोटक सिक्योरिटीज, एक्सिस डायरेक्ट और आईआईएफएल मार्केट के ट्रेडिंग ऐप पर भी उपलब्ध है, जो सुनिश्चित करता है कि चैनल उन दर्शकों तक सीधे पहुंचता है जो बीटीवीआई की पेशकश के समान सामग्री का उपभोग कर रहे हैं। बीटीवीआई ने जुलाई 2018 में इन ओटीटी प्लेटफार्मों पर 1.2 मिलियन इंप्रेशन के आंकड़े को पार कर लिया और बढ़त लगातार जारी है। उन्होंने चैनल की विज्ञापन दरों के बारे में भी उल्लेख किया, जिसमें पिछले साल की तुलना में 60% वृद्धि हुई है। मेघा ने बताया कि नए विज्ञापनदाताओं के मामले में चैनल को काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इसके साथ ही अन्य स्थापित विज्ञापनदाता दूसरे चैनलों को हटाकर बीटीवीआई को अपने मीडिया प्लान में शामिल कर रहे हैं।

बात को आगे बढ़ाते हुए सिद्धार्थ जराबी ने वर्तमान कंटेंट पर प्रकाश डाला और बताया कि चैनल का उद्देश्य हमेशा से दर्शकों को यह समझाना रहा है कि कैसे बचत, निवेश किया जाए और समृद्ध बना जाए। उन्होंने व्युअरशिप पैटर्न के बारे में बात करते हुए कहा कि अपने स्पष्ट और सटीक कंटेंट की बदौलत ही बीटीवीआई बिजनेस न्यूज की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप असंगठित और अनियमित से संगठित और नियमित रूप में परिवर्तित हो रहा है और बीटीवीआई के कवरेज ने इन परिवर्तनों को दर्शाया है।

व्यापक दर्शकों (अर्थशास्त्र पढ़ रहे कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर इक्विटी निवेशक तक) की जरूरतों के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि कैसे बीटीवीआई ने अपने दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निरंतर नए-नए प्रयोग किए हैं। बीटीवीआई की हाल ही में लॉन्च की गई पॉडकास्ट और वॉट्सऐप सेवा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि चैनल सभी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को गहराई से अपने साथ जोड़े रखने की योजना पर काम कर रहा है। मार्केटिंग के मोर्चे पर बोलते हुए, अनुज कटियार ने सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए दर्शकों को सशक्त बनाने के संबंध में चैनल के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इंग्लिश बिजनेस न्यूज में बीटीवीआई की निरंतर वृद्धि बाजार में पहले से स्थापित खिलाड़ियों की परेशानियों का विषय बन गई है।  उन्होंने आगे कहा कि चैनल ने बेकार की मीडिया मार्केटिंग से पैसा बनाने के बजाए, लक्षित दर्शकों तक सही कंटेंट पहुंचाने तक खुद को सीमित रखा, जिसका फायदा आज हमें हो रहा है। हमारी बढ़ती व्यूअरशिप इसका सबूत है।  

बीटीवीआई के बारे में:

बीटीवीआई एक तेजी से बढ़ता मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म समाचार चैनल है, जो व्यापार जगत की ख़बरों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए बेहतरीन और मुद्दों पर केंद्रित सामग्री प्रदान करता है। बीटीवीआई सभी प्रमुख डीटीएच और केबल टीवी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है और देश के लाखों अंग्रेजी भाषी दर्शकों तक पहुंचता है। चैनल लाइवस्ट्रीम http://www.btvi.in/livetv पर उपलब्ध है। आप चैनल को ट्विटर @BTV पर फॉलो कर सकते हैं और उसके फेसबुक पेज BTVILive पर जा सकते हैं।

(व्युअरशिप से संबंधित सभी डेटा का स्रोत बार्क है)


टैग्स बीटीवीआई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago