होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुमित अवस्थी के शो के बीच में संबित पात्रा ने अचानक लिया ये फैसला

सुमित अवस्थी के शो के बीच में संबित पात्रा ने अचानक लिया ये फैसला

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बार फिर लाइव डिबेट शो के दौरान बड़ा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर लाइव डिबेट से उठकर चले गए। एंकर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। दरअसल, संबित ‘एबीपी न्यूज़’  के स्पेशल डिबेट शो ‘2019 के जोशीले’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे, मगर वहां कांग्रेस प्रवक्ता की बातों से वह इतना नाराज़ हुए कि बहस बीच में ही छोड़कर चलते बने।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ‘एबीपी न्यूज़’ ने 9 फरवरी से इस शो की शुरुआत की है। ‘2019 के जोशीले’ पूरी तरह से युवाओं के लिए बनाया गया है और इसके माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि देश के युवा आने वाली सरकार से क्या उम्मीद रखते हैं? खासकर वो युवा जो इस आम चुनाव में पहली बार वोट देंगे।

बुधवार को ‘2019 के जोशीले’ के मंच पर संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता को पुलवामा हमले पर बहस के लिए आमंत्रित किया गया था। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, दोनों नेताओं की तल्खी खुलकर सामने आने लगी। बात निकलते-निकलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर आ गई, जिसे वह अक्सर प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल करते हैं, यानी ‘चौकीदार चोर है’। इसके बाद तो संबित पात्रा भड़क उठे।

वैसे, ‘चौकीदार चोर है’ का जिक्र शो के एंकर सुमित अवस्थी ने किया। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता से पूछा कि कौन चोर है इमरान खान या भारत के प्रधानमंत्री। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों चोर हैं। इतना ही नहीं, जब संबित ने इस पर एतराज जताया, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्हें ही चोर बोल डाला। उन्होंने कहा, चौकीदार चोर है, चौकीदार का चमचा चोर है।

दोनों नेताओं के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक पर कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने खूब ठहाके लगाये। जब संबित ने देखा कि कांग्रेस प्रवक्ता चुप होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो उन्होंने भी जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। सुमित अवस्थी ने दोनों को चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वैसे भी जब डिबेट शो में नेता भड़ककर बोलना शुरू करते हैं, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। संबित पात्रा ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जिस डिबेट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भारत के प्रधानमंत्री की तुलना की जाए और कहा जाए कि दोनों चोर हैं...ये भारत का अपमान है, ये भारत का अपमान है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए भी कहा कि ये भारत का अपमान है, लेकिन युवाओं ने उनकी बातों पर गौर करने के बजाये हंसना जारी रखा, इसे देखकर संबित ज्यादा भड़क गए और शो बीच में छोड़कर चलते बने।

 

संबित पात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कांग्रेस प्रवक्ता के आचरण को लेकर गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि कल पुलवामा हमले पर बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता से जब एंकर ने पूछा कि ‘कौन चोर है-इमरान खान या भारत के PM’..जवाब आया ‘दोनो चोर हैं’..और नारा पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नहीं मोदी जी के ख़िलाफ़ लगातार लगाता रहा। इसके विरोध में मैंने डिबेट छोड़ दी।

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज़ का ‘2019 के जोशीले’ शहर के विभिन्न कॉलेजों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में नई दिल्ली के मिरांडा हाउस, आईआईटी कानपुर, पुणे स्थित सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मीठीबाई कॉलेज-मुंबई, आईटीएम ग्वालियर और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर के बाद देश के अन्य प्रसिद्ध कॉलेजों के छात्र इस डिबेट का गवाह बन सकेंगे।


टैग्स सुमित अवस्थी 2019 के जोशीले संबित पात्रा टीवी शो वॉक आउट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago