होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, RSTV की इस मुहिम ने कैसे दिखाया प्रभाव...
जानिए, RSTV की इस मुहिम ने कैसे दिखाया प्रभाव...
आखिर राज्यसभा टीवी (RSTV) की खबर ने अपना असर दिखाया और विदेश मंत्रालय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
आखिर राज्यसभा टीवी (RSTV) की खबर ने अपना असर दिखाया और विदेश मंत्रालय के दखल के बाद एक महिला को इंसाफ मिल सका। दरअसल, भारत में शादी करने के बाद पत्नी को यहीं छोड़कर विदेश भाग जाने के मामले नए नहीं हैं। हालांकि सरकार ऐसे दूल्हों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इसके बावजूद गाहे-बगाहे ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।
लुधियाना की रहने वाली पलविंदर कौर का भी कुछ ऐसा ही मामला था। उसका पति बिंदर सिंह शादी के बाद उसे यहीं छोड़कर विदेश चला गया था। पति को भारत वापस लाने के लिए पलविंदर लंबे समय से प्रयासरत थीं। इसके बाद पलविंदर ने राज्यसभा टीवी को मामले से अवगत कराया था। इस पर राज्यसभा टीवी ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय जागा और आरोपी को बहरीन से भारत प्रत्यर्पण करा लिया। बुधवार को दिल्ली में एयरपोर्ट पर उतरते ही दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।
देखें पूरा मामला-
टैग्स राज्यसभा टीवी