होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee बिजनेस का अहम फैसला, होगा बड़ा बदलाव...
Zee बिजनेस का अहम फैसला, होगा बड़ा बदलाव...
बिजनेस चैनल ‘जी बिजनेस’ को लेकर जी समूह ने अब एक बड़ा फैसला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिजनेस चैनल ‘जी बिजनेस’ को लेकर जी समूह के मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, 'जी बिजनेस' को दिल्ली से स्थानांतरित किया जा रहा है। अब इस चैनल का संचालन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होगा। माना जा रहा है कि जिस तरह चैनल का फोकस स्टॉक मार्केट पर है, ऐसे में मुंबई से संचालन होना बेहद जरूरी है। साथ ही बिजनेस की दुनिया के कई मुगल्स भी दिल्ली की अपेक्षा मुंबई में आसानी से मिल जाते हैं। बिजनेस पत्रकारिता के लिए अच्छे टैलेंट की भी मुंबई में उपलब्धता है।
बताया गया है कि 'जी बिजनेस' का तीस से चालीस फीसदी स्टाफ भी मुंबई मूव करने के लिए तैयार हो गया है। करीब चालीस फीसदी स्टाफ को दिल्ली में ही जी समूह के अन्य चैनलों में अडजस्ट कर दिया गया है। बाकी बचे करीब बीस फीसदी स्टाफ के तहत ‘जी बिजनेस’ का दिल्ली ब्यूरो, पीसीआर और स्टूडियो संचालित करने वाले मीडियाकर्मी यहीं जमे रहेंगे।
गौरतलब है कि करीब छह महीने से दिल्ली ऑफिस की कमान संभाल रहे ‘जी बिजनेस’ के एडिटर अनिल सिंघवी के नेतृत्व में समूह ने ये बड़ा फैसला किया है। माना जा रहा है जिस तरह चैनल लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहा है, तो ऐसे में मैनेजमेंट ने एडिटोरियल टीम की इस बात को माना है कि बिजनेस सेंटर मुंबई से चैनल का संचालन करने पर चैनल के कंटेट में बड़ा ऐडऑन हो जाएगा, जिसका प्रभाव चैनल की बढ़ती रेटिंग्स को टॉप पर ले जाने की कोशिश पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
‘जी बिजनेस’ के सभी एंकर्स जैसे दीपाली राणा, डिम्पी कालरा, अभिषेक सत्यव्रतम, सुमित मेहरोत्रा, मृत्युंजय झा आदि मुंबई जाने की तैयारी कर चुके हैं। इसके साथ ही साथ प्रॅडक्शन, को-ऑर्डिनेशन डेस्क का काम देखने वाले पत्रकारों का भी नया ठिकाना मुंबई होगा। कई मीडियाकर्मी इसे अपने लिए अच्छा कदम मान रहे हैं, क्योंकि बिजनेस का केंद्र मुंबई ही है, ऐसे में उनके लिए मुंबई में बिजनेस पत्रकारिता करना कॅरियर की दृष्टि से अहम होगा।
बड़ी बात ये है कि इस मूवमेंट से मुंबई के पत्रकारों को बड़ा फायदा हुआ है। चैनल ने करीब पचास प्रतिशत नए एम्पलॉइज का रिक्रूटमेंट किया है।
टैग्स जी बिजनेस