होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों पर ‘मेहरबान’ हुई सरकार, किया ये ऐलान
पत्रकारों पर ‘मेहरबान’ हुई सरकार, किया ये ऐलान
पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने पत्रकारों के लिए कई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीगढ़ सरकार ने पत्रकारों के लिए कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं के तहत सरकार ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है।
विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विभागों के लिए अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। बघेल ने बताया कि उनकी सरकार द्वारा पत्रकार सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली पांच हजार रुपए प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। पहले जहां वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान राशि केवल पांच वर्ष के लिए स्वीकृत की जाती थी, वहीं अब यह राशि आजीवन दी जाएगी। इसके अलावा, सम्मान निधि के लिए न्यूनतम आयु 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष भी कर दी गई है।
बघेल ने यह भी कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से पत्रकारों को स्वयं या उनके आश्रित परिजनों की बीमारियों के इलाज के लिए पहले न्यूनतम 5 हजार से अधिकतम 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि दी जाती थी। इसे भी अब बढ़ाकर अब न्यूनतम 10 हजार रुपए और अधिकतम राशि को चार गुना बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है।
बघेल ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने पत्रकार कल्याण समिति का गठन किया है। इस समिति द्वारा की गई अनुसंशा पर सरकार द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद उचित पहल और कार्रवाई की जाएगी।
टैग्स पत्रकार सम्मान निधि छत्तीसगढ़ सरकार