होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सामने आई TV9 के हिंदी चैनल से जुड़ी ये बड़ी खबर
सामने आई TV9 के हिंदी चैनल से जुड़ी ये बड़ी खबर
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 न्यूज नेटवर्क’ ने अपने नए हिंदी चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 न्यूज नेटवर्क’ (TV9 News Network) ने अपने नए हिंदी चैनल के नाम की घोषणा कर दी है। चैनल का नाम ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) होगा। बताया गया है कि अगले महीने दिल्ली में इस चैनल की लॉन्चिंग की जाएगी। इस चैनल में वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी को ग्रुप एडिटर की कमान सौंपी गई है, वहीं वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजीत अंजुम और हेमंत शर्मा को भी प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैनल के सीईओ रवि प्रकाश हैं।
देश के विभिन्न भागों में छह न्यूज चैनलों के साथ यह नेटवर्क रीजनल मीडिया में शीर्ष पर बना हुआ है और अब अपने नए चैनल से इसे और रफ्तार मिलेगी। बताया जाता है कि यह चैनल मानवता के मूल्यों और हितों को ध्यान में रखते हुए टीवी के माध्यम से उन मुद्दों को उठाएगा, जो वास्तव में मायने रखते हैं। अन्य हिंदी न्यूज चैनलों के विपरीत इस पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले ज्योतिष कार्यक्रमों को प्रमोट नहीं किया जाएगा। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ फ्री टू एयर (FTA) न्यूज चैनल होगा और यह सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। इसे दुनियाभर में केबल, डीटीएच और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकेगा।
टैग्स टीवी9 न्यूज नेटवर्क टीवी9 भारतवर्ष