होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर के बदले आपका सारा डाटा उड़ा ले जाते हैं कुछ 'न्यूज ऐप'

खबर के बदले आपका सारा डाटा उड़ा ले जाते हैं कुछ 'न्यूज ऐप'

सावधान! अगर आप किसी भी न्यूज़ की डिटेल्स चेक करने के लिए अनजाने न्यूज़ ऐप...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

सावधान! अगर आप किसी भी न्यूज़ की डिटेल्स चेक करने के लिए अनजाने न्यूज़ ऐप को डाउनलोड कर रहे है तो रुक जाइए। कहीं ऐसा न हो कि न्यूज़ को जल्दी पढ़ने का शौक आपके मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत डाटाबेस को सार्वजनिक कर दे। जी हां, आप सही समझ रहे हैं।

मोबाइल द्वारा व्यक्तिगत डाटा में सेंध लगाने वालों ने अब नया तरीका ईजाद किया है। अनजान नामों से न्यूज़ ऐप बनाकर ये कंपनियां आपके व्यक्तिगत डाटाबेस में सेंध लगाने का काम कर रही हैं।

जितनी तेजी से आज टेक्नोलॉजी आम आदमी की जिंदगी को आसान कर रही है, उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। डिजिटल दुनिया का सबसे बड़ा ख़तरा है डाटा चोरी, फिर चाहे वो आपके सोशल मीडिया अकाउंट हों, आपके सीक्रेट पासवर्ड हों या फिर कड़ी साइबर सुरक्षा के बाद किए जाने वाले ऑनलाइन बैंकिंग ऑपरेशंस। ऐसे में डाटाबेस में सेंध लगाने वालों के लिए अनजान न्यूज़ ऐप मनमाफिक तरीका साबित हो रहे है।

पिछले कुछ दिनों से सर्कल और लोकल प्ले नामक न्यूज़ ऐप लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए आपको ये न्यूज़ ऐप डाउनलोड करने पड़ते हैं। ऐसे में जब एक रीडर इस ऐप को डाउनलोड करता है तो वो इस ऐप द्वारा मांगी जा रही फ़ोन बुक, गैलरी और अन्य की जानकारी एक्सेस करने की अनुमति अनजाने में दे देता है। इसके बाद शुरू होता है इस न्यूज़ ऐप द्वारा आपका व्यक्तिगत डाटाबेस को जरूरत के मुताबिक मार्केटिंग कंपनियों को बेचने का खेल।

बड़ा डाटाबेस इकट्ठा करने के इरादे से इन अनजान न्यूज़ ऐप को ऑपरेट करने वाले थाना स्तर पर अपना रिपोर्टर रख रहे हैं, ताकि हर रिपोर्टर ज्यादा से ज्यादा लोगो को न्यूज़ ऐप डाउनलोड करा सके, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के व्यक्तिगत डाटा में सेंध लगाई जा सके।

आगरा के आईटी एक्सपर्ट सुधीर भारद्वाज ने बताया, ‘ये बिल्कुल सही बात है कि न्यूज़ ऐप के रूप में व्यक्तिगत डाटाबेस में सेंध लगाने वालों को नया हथियार मिला है। अगर आप कोई भी ऐप डाउनलोड कर रहे हैं तो सबसे पहले प्ले स्टोर पर जांच लें कि वो गूगल वेरिफाइएड है या नहीं। इस समय अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी कई मार्केटिंग कंपनियां लगातार डाटाबेस खरीदने का काम कर रही हैं। ऐसे में ये अनजान न्यूज़ ऐप उनके लिए डाटाबेस एकत्रित करके देने में सबसे सटीक माध्यम बनते जा रहे हैं।'

टैग्स न्यूज ऐप
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है