होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP में अविनाश पांडे का हुआ प्रमोशन, मिला ये बड़ा पद

ABP में अविनाश पांडे का हुआ प्रमोशन, मिला ये बड़ा पद

‘एबीपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ (ANN) ने नए साल पर सीओओ अविनाश पांडे...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘एबीपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ (ANN) ने नए साल पर सीओओ अविनाश पांडे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, उन्हें प्रमोशन देकर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) बनाया गया है। अविनाश पांडे की नियुक्ति दो जनवरी से प्रभावी होगी।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (HBS) से ग्रेजुएट और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट अविनाश पांडे को न्यूज मीडिया, ऐडवर्टाइजिंग, सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

उन्होंने ‘Indian Express’ में जून 1995 में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम शुरू किया था और मई 2000 (करीब पांच साल) तक काम किया। इसके बाद वर्ष 2000 में वह बतौर सीनियर मैनेजर ‘TV Today’ ग्रुप से जुड़ गए और यहां भी करीब पांच साल (वर्ष 2005 तक) तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2005 से वह ‘ANN’ (पूर्व में Star News) के साथ जुड़े हुए हैं और इस दौरान कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अविनाश पांडे की नई भूमिका के बारे में  'ABP Pvt Ltd' के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और सीईओ डीडी पुरकायस्‍थ का कहना है, ‘अपने 13 साल के कार्यकाल के दौरान अविनाश पांडे ने कंपनी के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। हम नई भूमिका के लिए अविनाश पांडे को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपने नेतृत्व में वह कंपनी को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और सफलता का एक नया अध्याय लिखेंगे।’

वहीं, अपनी नई भूमिका के बारे में अविनाश पांडे का कहना है, ‘मैं नेटवर्क के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया है। मीडिया और ऐंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एबीपी न्यूज लगातार नए मापदंड स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में यह नेटवर्क सफलता की नई इबारत लिखेगा।’

टैग्स अविनाश पांडे एबीपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है