होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार ने दोबारा छापा विवादित कार्टून, मचा बवाल...

अखबार ने दोबारा छापा विवादित कार्टून, मचा बवाल...

यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स और चेयर अंपायर के बीच हुई झड़प पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स और चेयर अंपायर के बीच हुई झड़प पर ऑस्ट्रेलिया के अखबार ‘हेराल्ड सन’ में छपा कार्टून विवादों में है। सोमवार को जब पहली बार अखबार ने सेरेना विलियम्स पर एक कार्टून छापा, तो उस पर ‘नस्लवाद और लिंगभेद’ के आरोप लगने शुरू हो गए। लेकिन समाचार पत्र ने बुधवार को अपने पहले पन्ने पर फिर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का वहीं विवादास्पद कार्टून छाप दिया, जिसकी दुनियाभर में एक आलोचना शुरू हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई अखबर 'हेराल्ड सन' ने दुनिया भर में हो रही आलोचना और नस्लभेदी और लिंगभेदी के आरोपों को नकारते हुए बुधवार को दोबारा ‘वेलकम टू पीसी वर्ल्ड’ शीर्षक के साथ अपने पहले पन्ने पर यह कार्टून छापा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और विदेशी राजनेताओं के कई अन्य कार्टून भी छापे, जिन्हें कार्टूनिस्ट नाइट ने बनाया था। कैरीकेचर में सेरेना के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को लेकर पूर्व में प्रकाशित हो चुके कार्टून भी छपे हुए हैं। इसके जरिए अखबार ने फ्री-स्पीच को रोकने के प्रयास को दर्शाया है।

अखबार ने मुख्य पृष्ठ पर एक छोटा सा संपादकीय भी लिखा है, जिसमें कहा गया है, ‘अगर वे सब कुछ सबकी पसंद का छापने लगे, तो जीवन काफी नीरस हो जाएगा।’

वहीं कार्टूनिस्ट नाइट ने इस बीच कहा कि उसने अपने परिवार और मित्रों को बचाने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अपने कार्टून को ट्वीट भी किया था जिस पर 22000 से अधिक कमेंट आए थे, जिसमें से अधिकतर आलोचनात्मक थे। 

वहीं 'हेराल्ड सन' के एडिटर डेमन जॉनटन ने भी खुद ट्वीट कर नाइट का बचाव किया। उन्होंने लिखा था कि नाइट के कार्टून को किसी भी प्रकार से लिंगभेदी या नस्लभेदी नहीं कहा जा सकता है। डेमन ने लिखा, ‘नाइट ने एक स्टार खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन को सही तरीके से उकेरा है। कार्टून नस्लभेदी या लिंगभेदी नहीं है। उन्हें हम सब का समर्थन हासिल है।’ 

गौरतलब है कि सेरेना यूएस ओपन में महिला एकल के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका से हार गईं थीं। उन्होंने मैच में चेयर अंपायर पर महिला खिलाड़ियों से भेदभाव करने का आरोप लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कार्टूनिस्ट मार्क नाइट ने एक कार्टून बनाया। 'हेराल्ड सन' में छपे कार्टून में सेरेना को रैकेट तोड़ते और चेयर अंपायर को ओसाका से यह कहते दिखाया गया कि क्या वे सेरेना को जीतने दे सकती हैं?   


टैग्स कार्टून
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago