होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भाजपा सांसद ने पत्रकारों पर करवाया हमला, दो घायल...

भाजपा सांसद ने पत्रकारों पर करवाया हमला, दो घायल...

भाजपा सरकार भले ही देश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लाख दावे करती हो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भाजपा सरकार भले ही देश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लाख दावे करती हो, लेकिन खुद उसके अपने ही सांसद गुंडई पर उतर आएं, तब क्या हो। दरअसल यूपी के महोबा जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, सासंद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अपने आवास से सटे सरकारी पहाड़ को काटकर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस खबर की कवरेज करने पहुंचे टीवी चैनल केपत्रकारों पर सांसद के गुर्गो ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकारों पर हमले से नाराज सभी पत्रकारों ने एकत्र होकर डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल हुआ यूं कि शहर के मोहल्ला गांधीनगर प्राइवेट बस स्टैंड रोड पर हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का मकान है। मकान के पीछे लाल मौरंग का पहाड़ स्थित है। पहाड़ मकान से सटा होने के कारण सांसद के सांसद के गुर्गे मकान के पीछे अवैध कब्जा करने की गरज से लाल मौरंग के पहाड़ को जेसीबी मशीन से काट रहे थे। पहाड़ की मौरंग आस पास के लोगों के दरवाजे पर पहुंचने से उनके रास्ते बंद होने लगे, जिसका पड़ोसियों जागेश्वर, श्रवण कुमार गुप्ता, बाबूराम ने विरोध किया, जिससे नाराज सांसद के गुर्गों ने पथराव कर पड़ोसियों को खदेड़ दिया।

मुहल्लेवासियो से जानकारी मिलने पर अवैध कब्जे की कवरेज करने गए पत्रकारों ने इसे अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। इस बीच टीवी चैनल के पत्रकारों से सांसद के पर्सनल गनर धीरेंद्र सिंह फौजी सहित अन्य लोगों से पत्रकारों की कहा सुनी हो गई। इस पर सांसद के गनर सहित कुछ लोगों ने पत्रकारों पर भी पथराव करना दिया, साथ हवाई फायरिंग भी की, जिससे एक पत्रकार अनुज शर्मा के हाथ मे फ्रैक्चर हो गया जबकि दूसरा पत्रकार घायल है। मुश्किल से जान बचाकर भागे दोनों पत्रकारों ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम भी सत्ताधारी सांसद के गुर्गों पर हाथ डालने से पहले तो कतराते नजर आए, बाद में अनुज शर्मा की तहरीर पर सांसद के पर्सनल गनर धीरेंद्र सिंह फौजी व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

वहीं जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आने पर एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा गया था। सांसद के कुछ लोगों द्वारा मशीन चलाए जाने की जानकारी मिली थी, जिसे बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ों पर अवैध कब्जा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जाएगी।  

 


टैग्स पत्रकार महोबा हमला सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago