होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, यूनिवर्सिटी की रिपोर्टिंग पत्रकारों पर क्यों पड़ रही भारी
जानें, यूनिवर्सिटी की रिपोर्टिंग पत्रकारों पर क्यों पड़ रही भारी
देश भर में पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। ताजा मामला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश भर में पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। खास बात यह है कि पत्रकारों पर हमलों में शिक्षा का मंदिर माने जाने वाले विश्वविद्यालय भी पीछे नहीं हैं। ताजा मामला बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का है। बताया जाता है कि बीएचयू में मारपीट व पत्थरबाजी की घटना कवर करने गए एक चैनल के पत्रकार को सुरक्षा कर्मियों ने बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि यह चीफ प्रॉक्टर की मौजूदगी में हुआ। पत्रकार प्रह्लाद पांडेय का न सिर्फ कैमरा छीन लिया गया, बल्कि मोबाइल से फुटेज भी डिलीट करवा दी। मारपीट में पत्रकार को काफी चोट आई है।
मंगलवार को पत्रकार प्रह्लाद पांडेय ने लंका थाने में दी गई तहरीर में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह पर कमरे में बंधक बनवाकर सुरक्षा कर्मियों से पिटवाने, गाली गलौज, मोबाइल छीनने और कैमरा तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले रांची विश्वविद्यालय में भी तीन पत्रकारों पर वहां के कर्मचारियों ने हमला कर दिया था।
टैग्स पत्रकार हमला बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय