होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सिर्फ इतनी सी बात पर बदमाशों ने पत्रकार को मार दी गोली
सिर्फ इतनी सी बात पर बदमाशों ने पत्रकार को मार दी गोली
देशभर में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देशभर में पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों रांची विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और असम के गुवाहाटी में पत्रकारों पर हमले की घटनाओं के बाद अब नया मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से आया है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। गोली पत्रकार के पैर में लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
‘अमर उजाला’ में छपी खबर के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी, बिठौरिया नंबर एक निवासी मनोज बोरा (29) हल्द्वानी में एक साप्ताहिक अखबार में काम करते हैं। मनोज बोरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर के पास आए और किराये पर रूम के बारे में पूछने लगे। मनोज के अनुसार जब कमरा किराये पर खाली नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए।
आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने मनोज को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने से आसपास सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायल मनोज को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैग्स पत्रकार हमला मनोज बोरा